फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जनमंच कार्यक्रम में आई 255 शिकायतें व आवेदन पत्र

जनमंच कार्यक्रम में आई 255 शिकायतें व आवेदन पत्र

Sun, 01 Jul 2018 10:54 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
जनमंच कार्यक्रम में आई 255 शिकायतें व आवेदन पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बरठीं में आयोजित किए गए दूसरे जनमंच कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना गया। कार्यक्रम में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना व कुछ समस्याओं का निपटारा भी किया।
उपायुक्त विवेक भाटिया ने जनमंच कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जनमंच से पूर्व विभिन्न विभागों से संबंधित 48 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 21 का निपटारा पूर्व में कर दिया गया था। जबकि कार्यक्रम के दौरान 207 विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिन्हें जनमंच कार्यक्रम में प्रस्तुत किया गया और मंत्री द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशानुसार निपटारे के लिए संबंधित विभाग से वस्तुत: स्थिति प्राप्त करने के उपरांत अधिकांश शिकायतों व समस्याओं का निवारण किया गया। साथ ही शेष मामलों को संबंधित विभागों को शीघ्र निपटारे के लिए दिया गया। जनमंच कार्यक्रम के दौरान 12 हिमाचली प्रमाण पत्र, 12 जाति प्रमाण पत्र, 14 आय प्रमाण पत्र बनाए गए। जबकि 29 इंतकाल, 2 वसीयत, एक भूमि तबादले, 1 संपर्ण, 6 शपथ पत्र बनाए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में आयुर्वेदिक विभाग की ओर से 203 तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 160 मरीजों की जांच की गई व नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं तथा 10 आधार कार्ड, 62 डिजिटल राशन कार्ड संशोधित किए गए। जनमंच कार्यक्रम में झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लगभग 1500 से भी अधिक लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक जेआर कटवाल जनमंच कार्यक्रम की सार्थकता पर बल देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से लोक शिकायतों के निवारण में जहां सहायता मिल रही है वहीं कार्यक्रम के माध्यम से आमजन के हित के लिए आरंभ की गई जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का समय पर कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम लोगों की समस्याओं के समाधान में अत्यंत पारदर्शी एवं प्रभावी सार्थक पग है जिसका समाज के हर वर्ग को लाभ मिलना निश्चित है।
------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed