{"_id":"5b157ed94f1c1b9c6e8b6406","slug":"71528135385-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हितेश काला ने जीता भारत केसरी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हितेश काला ने जीता भारत केसरी का खिताब
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा के धार-टटोह में दंगल का आयोजन किया गया। पहलवानों को लाखों रुपये की इनामी राशि दी गई। दंगल में विदेशी पहलवानों ने भी दमखम दिखाकर लोगों का मनोरंजन किया।
समाजसेवी दिनेश गौतम और राजेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। भारत केसरी का खिताब हितेश काला ने जीता। विजेता पहलवान को डेढ़ लाख की नकद राशि दी गई।
लखदाता पीर के नाम से 15 से 20 लाख की लागत से दंगल का आयोजन किया गया। इसमें देश-विदेश के नामी पहलवानों ने भाग लिया। हिमाचल कुश्ती संघ के तकनीकी निदेशक डॉक्टर संजय यादव और महासचिव जगदीश कुमार ने मंच का संचालन किया। सभी कुश्तियां सीधी करवाई गईं। सारिक पहलवान ने हरियाणा के हरदीप को हराया। दीपक ने मंडी के पंकज कुमार को हराया। हरियाणा के राजकुमार ने दाणु बनी वाले को हराया। हिमाचल के पहलवान मुकेश कुमार ने सन्नी खन्ना को हराया। संजय कैथल ने कमल दिल्ली को हराया। पहलवान बलवीर ने दिल्ली के रविंद्र को हराया। कमलजीत पहलवान डूमछेड़ी ने अजय गूज्जर हरियाणा को हराया। बब्बू बब्याल ने मेजर पहलवान लीरा वाले को हराया। हरमन और कृष्ण का मुकाबला बराबर पर छूटा। राज्यस्थान के सूखा और मनप्रीत की कुश्ती बराबर पर रही। जीरकपुर के सुनील ने ईरान के सुल्तान को हराया। भारत केसरी के मुकाबले में हितेश काला ने ईरान के पहलवान अली सैयद को चित्त किया। दंगल कमेटी के प्रधान अमरनाथ ठाकुर ने सभी का आभार व्यक्त किया।