फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   तीन करोड़ रुपये से सुधरेगी बच्छरेटू-नघ्यार सड़क

तीन करोड़ रुपये से सुधरेगी बच्छरेटू-नघ्यार सड़क

Tue, 22 May 2018 11:09 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
तीन करोड़ रुपये से सुधरेगी बच्छरेटू-नघ्यार सड़क
तीन करोड़ से चकाचक होगी बच्छरेटू-नघ्यार सड़क
विज्ञापन

एक किलोमीटर सड़क पर बिछाई जाएगी कंकरीट
हमीरपुर और बिलासपुर की दस हजार आबादी होगी लाभान्वित
रामनाथ शर्मा
शाहतलाई (बिलासपुर)। कोटधार के आधा दर्जन से अधिक गांवों के हजारों बाशिंदों की लंबे समय से चली आ रही बच्छरेटू-नघ्यार पांच किलोमीटर सड़क को पक्का करने की मांग जल्द ही पूरी होने वाली है। लोक निर्माण विभाग ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क के लिए दो करोड़ 93 लाख रुपये का प्रपोजल तैयार किया है। जिसे स्वीकृति के लिए आला अधिकारियों को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू हो जाएगा।
गौरतलब है कि दो जिलों को जोड़ने वाली बच्छरेटू सड़क पक्की नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश में भी सड़क तालाब का रूप धारण कर लेती है। इससे बिलासपुर जिला की कोटधार के भगतपुर, कोठी, बच्छरेटू, घरवासड़ा, मरूड़ा, नघ्यार ठेडू, बनहाल, हमीरपुर जिला के चंबेहे, पथल्यार, सिंगवी, बड़सर गांवों की करीब 10 हजार आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन, अब सड़क केे पक्का हो जाने से लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। विभाग ने पांच किलोमीटर में निकासी नालियां, सुरक्षा दीवार लगाने, चार किलोमीटर में तारकोल डालने के साथ एक किलोमीटर सड़क जो नघ्यार गांव के बीच है उसे सीमेंट से पक्का करने का प्राक्कलन बनाया है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान सुशील कुमार, पूर्व प्रधान राजेंद्र कुमार, पंचायत समिति सदस्य अनुपमा शर्मा, मूलराज, बर्फी राम, संजीव शर्मा, सोमदत्त, प्रकाश चंद, हरीश भारद्वाज, केबल राम का कहना है कि सड़क की दशा ठीक नहीं है। सड़क किनारे निकासी नालियां न होने के कारण सड़क तालाब का रूप ले लेती है। इससे सड़क उखड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शशीपाल धीमान का कहना है कि बच्छरेटू-नघ्यार सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में डालकर 2 करोड़ 93 लाख का एक प्राक्कलन तैयार करके स्वीकृति के लिए भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed