{"_id":"5acba8ca4f1c1b1a6a8b6609","slug":"71523296458-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू और मंडी के जिला प्रधान तीन वर्ष के लिए निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू और मंडी के जिला प्रधान तीन वर्ष के लिए निष्कासित
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ऑफिसर एसोसिएशन के प्रधान रत्न लाल ने बताया कि कृषि प्रसार अधिकारियों की सुंदरनगर जिला मंडी में बैठक और चुनाव असंवैधानिक हैं। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारी कृषि प्रसार अधिकारियों को भ्रमित कर रहे हैं।
रत्न ठाकुर ने बताया कि हिपागा द्वारा ऐसी कोई भी बैठक नहीं रखी गई है। एनजीओ फेडरेशन के प्रधान, उपप्रधान, महासचिव ने सहमति दी है कि हिपागा एनजीओ फेडरेशन का हिस्सा है। एसोसिएशन के चुनाव एनजीओ संविधान के अनुसार तीन साल के बाद ही होंगे। इसमें अभी डेढ़ साल का समय बाकी है। उन्होंने बताया कि हिमागा की साधारण बैठक 14 अप्रैल को बिलासपुर में रखी गई है। इसमें सभी जिला के हिपागा डेलीगेट्स भाग लेंगे।
रत्न ठाकुर ने बताया कि सुंदरनगर बैठक में उपस्थित हुए कुल्लू जिला के प्रधान नरेश नाईक, मंडी जिला के प्रधान गोपाल चंद और हिपागा कार्यकारिणी के सलाहकार पवन वर्मा को संगठन के खिलाफ कार्य करने पर तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही मंडी व कुल्लू जिला की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके साथ प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा।