फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   दकड़ी बनेगा आदर्श गांव: रामलाल मारकंडा

दकड़ी बनेगा आदर्श गांव: रामलाल मारकंडा

Mon, 09 Apr 2018 11:38 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
दकड़ी बनेगा आदर्श गांव: रामलाल मारकंडा
बिलासपुर/घुमारवीं। कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा ने कहा कि घुमारवीं के दकड़ी गांव को आदर्श गांव बनाया जाएगा। गांव में बागवानी व कृषि संबंधी हर सुविधा लोगों को मिलेगी। इसके अलावा घुमारवीं में बड़ी सब्जी मंडी के निर्माण पर 10.15 करोड़ खर्च किए जाएंगे। कृषि मंत्री घुमारवीं में ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर विधायक राजेद्र गर्ग भी मौजूद रहे। रामलाल मारकंडा ने कहा कि हर पंचायत को वाईफाई सुविधा से जोड़ा जाएगा, ताकि लोगों को इंटरनेट की बेहतर सुविधा मिल सके। वहीं, शिमला और धर्मशाला में आईटी पार्क का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने स्मारिका का विमोचन किया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव के अंतिम दिन सीर खड्ड किनारे दंगल का आयोजन किया गया। इसमें कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विजेता और उपविजेता पहलवानों को इनाम वितरित किए। दंगल की अध्यक्षता मेला अध्यक्ष एवं एसडीएम घुमारवीं शशी पाल शर्मा ने की। बड़ी माली के फाइनल मुकाबले में कमल दुमझेड़ी ने चंडीगढ़ के विक्की पहलवान को पटकनी दी। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कमल दुमझेड़ी ने गोपी लिरां को हराया। दूसरे मुकाबले में चंडीगढ़ के विक्की ने मेजर लीरां को मात दी। अंडर-23 कहलूर केसरी के फाइनल मुकाबले में मंडी के तेज सिंह ने ऊना के राहुल को हराया। सेमीफाइनल मुकाबले में मंडी के तेज सिंह ने ऊना के साहिल को हराया। जबकि, ऊना के राहुल ने मंडी के नरेश को पटकनी दी। अंडर-17 का फाइनल मुकाबला नयनादेवी के रमेश ने जीता। रमेश ने घुमारवीं के निशांत को पटकनी दी। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में निशांत ने साहिल को हराया, जबकि रमेश ने राजेंद्र को मात दी। इस मौके पर दंगल कमेटी अध्यक्ष डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल, फुटबाल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह लिली सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed