{"_id":"5ab146224f1c1b8e778b6a5f","slug":"71521567266-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे नवरात्र पर 12 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे नवरात्र पर 12 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनयनादेवी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात श्रीनयनादेवी मंदिर में चल रहे चैत्र नवरात्र मेलों के तीसरे दिन 12 हजार श्रद्धालु मां के दर पर पहुंचे। दूसरे दिन 10 हजार श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे थे। मां के जयकारों से नयनादेवी मंदिर परिसर गूंजता रहा।
दूसरे नवरात्र पर माथा टेकने पहुंचे दस हजार श्रद्धालुओं ने पांच लाख 44581 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया। इसके अलावा 32.600 मिलीग्राम सोना, 700 ग्राम चांदी श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में अर्पित की। विदेशी मुद्रा भी दान स्वरूप श्रद्धालु मां के चरणों में चढ़ा गए। विदेशी मुद्रा में 100 आस्ट्रेलियाई डॉलर, 13 यूएस डॉलर चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट सुबह दो बजे ही खोल दिए गए थे। रात से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंचना शुरू हो गए थे। मंदिर न्यास और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर प्रबंध किए हैं। श्रद्धालुओं को आराम से लाइनों में मां के दर्शन करवाए जा रहे हैं।
एसडीएम स्वारघाट एवं मंदिर न्यास अध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि नवरात्र के दूसरे दिन साढ़े पांच लाख के करीब चढ़ावा चढ़ा है। श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। कर्मचारियों को लापरवाही न बरतने को कहा गया है।