फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   प्रतियोगिता में आईटीआई बरठीं रही ओवर ऑल श्रेष्ठ

प्रतियोगिता में आईटीआई बरठीं रही ओवर ऑल श्रेष्ठ

Thu, 01 Mar 2018 09:41 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में आईटीआई बरठीं रही ओवर ऑल श्रेष्ठ
आईटीआई के खेलकूद के समापन पर लोक नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। आईटीआई बिलासपुर में चल रही छात्र-छात्राओं की 13वीं खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। छह दिन तक चली प्रतियोगिता में 226 पुरुष और 90 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर सदर के विधायक सुभाष ठाकुर ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। प्रतियोगिता में ओवरऑल बेस्ट का खिताब बरठीं आईटीआई को मिला। जबकि प्रतियोगिता में सोलो सांग में आईटीआई बिलासपुर प्रथम, आईटीआई बरठीं दूसरे, जबकि आईटीआई हारकुकार तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा नाटक प्रतियोगिता में आईटीआई बिलासपुर विजेता तथा आईटीआई बरठीं उपविजेता रही। इस मौके पर विधायक ने खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक सुभाष ठाकुर ने बच्चों और आयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने भी खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में विशेष आरक्षण दिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बिलासपुर में हाइड्रो कॉलेज दिया है, जिससे बिलासपुर में शिक्षा का स्तर और बढ़ेगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आईटीआई मंडी तरुण कुमार, घुमारवीं के अंशुल भारद्वाज, खेलकूद प्रभारी नंद किशोर, प्रधानाचार्य आईटीआई बरठीं अजेश कुमार, आयोजन सचिव ताराचंद धीमान, प्रधान ग्राम पंचायत बामटा सीमा चंदेल, उपप्रधान विक्रम ठाकुर, औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर के प्रधान प्रेम भारद्वाज, महासचिव दीपचंद, चलैहली पंचायत से कृष्णुराम, पूर्व प्रधान विमला शर्मा, अमी चंद, ज्वाहर शर्मा, अश्वनी डोगरा, सुनील उपप्रधान, दिलवर, सुनील ठाकुर, रत्नलाल, एमसी ठाकुर, अमरनाथ, आंचल भारद्वाज, जयपाल, कुलदीप सिंह, विशाल, शिवकुमार, विक्रम ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed