फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   प्रश्नोत्तरी में अनन्या और रितिका प्रथम

प्रश्नोत्तरी में अनन्या और रितिका प्रथम

Wed, 06 Dec 2017 10:44 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी में अनन्या और रितिका प्रथम
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट में इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाठशाला के प्रधानाचार्य देवराज प्रेमी ने की। इस मौके पर एसएमसी प्रधान व कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा अध्यापक मौजूद रहे। प्रश्नोत्तरी, जलेबी दौड़, मेंढक दौड़, बोरी दौड़, चम्मच दौड़, मटका फोड़, थ्री लेग रेस, एकल गान, समूह गान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रमण समूह की अनन्या और रितिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि टैगोर समूह की मीनाक्षी और अंजना ने दूसरा और गांधी समूह की भूमिका और शगुन ने तीसरा स्थान हासिल किया। जलेबी दौड़ में रमन हाउस की तमन्ना व आरती प्रथम, टैगोर हाउस की अंकिता व कोमल द्वितीय, लड़कों में रमन हाउस के अंकित प्रथम और गांधी हाउस के आर्यन द्वितीय स्थान पर रहे। उज्जवल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


एकल गान में रमन हाउस की शालिनी ने प्रथम, गांधी हाउस की लता ने द्वितीय, सुभाष हाउस की कविता ने तृतीय स्थान हासिल किया। समूहगान प्रतियोगिता में गांधी हाउस की दीक्षा ने प्रथम, रमन हाउस कि ज्योति ने द्वितीय और सुभाष हाउस की पिंकी ने तृतीय स्थान हासिल किया। मेंढक दौड़ में गांधी हाउस की मुस्कान ने प्रथम और रमन हाउस की नीलम ने द्वितीय, जबकि लड़कों में रमन हाउस के अरुण प्रथम और निखिल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वही बोरी दौड़ प्रतियोगिता में रमन हाउस की कृतिका ने प्रथम, टैगोर हाउस की स्माइल ने द्वितीय और सुभाष हाउस की प्रियंका ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कों के वर्ग में टैगोर हाउस के नीरज प्रथम, गांधी हाउस के अभय द्वितीय और रमन हाउस के करण भाटिया तृतीय स्थान पर रहे। मटका फोड़ में गांधी हाउस का विशाल प्रथम स्थान पर रहा। चम्मच दौड़ में गांधी हाउस की कोमल ने प्रथम, नीतिका टैगोर हाउस ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed