फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   रोहित का शतक, पहले दिन हिमाचल ने बनाए 294 रन

रोहित का शतक, पहले दिन हिमाचल ने बनाए 294 रन

Fri, 03 Nov 2017 11:59 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
रोहित का शतक, पहले दिन हिमाचल ने बनाए 294 रन
- फोटो : demo pic
बिलासपुर। लुहणू में सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा मैच दिल्ली और हिमाचल के बीच शुरू हुआ। दिल्ली में टॉस जीत कर पहले हिमाचल को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक हिमाचल ने रोहित ठाकुर के शतक की बदौलत 294 रनों का स्कोर खड़ा लिया है। जबकि एक खिलाड़ी आउट होना बाकी है।
विज्ञापन

हिमाचल की ओर से सलामी बल्लेबाज शुभम अरोड़ा 17 रनों के स्कोर पर आउट हो गए। जबकि अंडर-19 इंडिया टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके रोहित ठाकुर ने मैदान के चारों ओर बेहतरीन शॉट लगाते हुए 134 रनों का योगदान दिया। हिमाचल की ओर से विजय डोगरा ने 25, एकांत सेन ने 34, कप्तान अर्जुन ने 37 रनों की पारी खेली। हिमाचल ने दिन का खेल समाप्त होने तक नौ विकेट गंवाकर 85 ओवरों में 294 बना लिए थे।
विज्ञापन


दिल्ली की ओर से ललित यादव ने 30 रन देकर 5 विकेट और सिमरजीत सिंह ने 72 रन देकर दो विकेट चटकाए। इसके अलावा कुलदीप यादव और शिवांक वशिष्ठ ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि शुक्रवार को 85 ओवरों को खेल हुआ। अभिषेक कुमार और जशोधन ठाकुर बिना खाता खोले क्रिज पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed