{"_id":"59ea3ac74f1c1b60678b67ae","slug":"71508522695-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक तिलकराज निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक तिलकराज निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
सदर कांग्रेस के एक तबके ने शुक्रवार को सदर विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चांदपुर में बैठक का आयोजन किया। बैठक में पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इसमें वर्तमान विधायक की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं कार्यकर्ताओं के आग्रह पर पूर्व विधायक ने चुनावी ताल ठोंक दी है। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि पांच साल तक सदर क्षेत्र में विकास के नाम पर केवल अपना ही विकास किया हैं। बैठक में मौजूद लोगों ने एक स्वर में तिलक राज शर्मा से चुनाव लड़ने की मांग की। इस मौके पर तिलक राज शर्मा ने कहा कि वह कर्मठ कार्यकर्ताओं के आग्रह को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। इसी कड़ी में बैठक में फैसला लिया गया कि तिलकराज शर्मा पार्टी से टिकट न मिलने के बाद आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि लोगों की मांग को देखते हुए अब वह 21 नबंवर को नामांकन भरेंगे। उन्होंने कहा कि जिला से उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं का सहयोग और लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है। इसको देखते हुए ही उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि लोगों का सहयोग और आशीर्वाद रंग लाएगा और उन्हें सफलता मिलेगी।