फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   दुकान में घुसा ट्रक, कारोबारी गंभीर

दुकान में घुसा ट्रक, कारोबारी गंभीर

Fri, 13 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
दुकान में घुसा ट्रक, कारोबारी गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
शुक्रवार को बिलासपुर शहर में हुए सड़क हादसे में एक ट्रक सड़क से नीचे लुढ़क गया। वहीं दूसरे हादसे में मारुति वैन खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई के लिए रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21 पर एचआरटीसी वर्कशाप के सामने वाले मोड़ पर बरमाणा की तरफ से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर मोड़ के किनारे बनी दुकान में घुसने के बाद पलट गया। दुर्घटना में ट्रक चालक पवन कुमार (44) निवासी पगोडा-आनंदपुर साहिब को हल्की चोटें आई हैं। इस हादसे में दुकानदार संदीप (35) बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत 108 की में बिलासपुर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि सदर थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed