फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   708 students appeared for the National Means cum Merit Scholarship Examination.

Bilaspur News: 708 विद्यार्थियों ने दी नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा

Sun, 10 Nov 2024 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
708 students appeared for the National Means cum Merit Scholarship Examination.
- पांच केंद्रों में दो सत्रों में हुई परीक्षा, 85 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

-चयनित विद्यार्थियों को चार साल तक प्रति माह मिलेंगे एक हजार रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सोलन की ओर से रविवार को नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले के 708 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 793 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा में 85 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा पांच केंद्रों में दो सत्रों में हुई। सुबह और दोपहर के सत्र में 708 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। परीक्षा में मानसिक और स्कॉलस्टिक क्षमता परीक्षण दो टेस्ट हुए। पहला सत्र सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित हुआ। विद्यार्थी सुबह 9:00 बजे ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। विद्यार्थियों को 9:30 बजे प्रवेश दिया गया। वहीं, दूसरा सत्र दोपहर 2:00 बजे से शाम 3:30 बजे तक आयोजित किया गया। दूसरे सत्र की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को 1:30 बजे प्रवेश दिया गया। प्रवेश देने के बाद विद्यार्थियों के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र की जांच की गई।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं में 219 में से 208, नम्होल स्कूल में 72 में से 65, बाल पाठशाला बिलासपुर में 231 में से 184, बाल पाठशाला घुमारवीं में 76 में से 74 और कन्या पाठशाला बिलासपुर में 195 में से 177 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा देने के बाद प्रदेश के 832 विद्यार्थियों का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस छात्रवृत्ति योजना को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने साल 2008 में शुरू किया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed