{"_id":"6ab6c5e6d871c68de8018ac8","slug":"700-girls-took-to-the-auhar-school-ground-to-showcase-their-talent-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-168576-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: औहर स्कूल मैदान में प्रतिभा दिखाने उतरीं 700 बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: औहर स्कूल मैदान में प्रतिभा दिखाने उतरीं 700 बेटियां
विज्ञापन
जिला स्तरीय छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंत्री राजेश धर्माणी ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औहर में शुक्रवार को जिला स्तरीय छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों और खंडों से करीब 700 छात्राएं विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले रही हैं। इस दौरान खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट कर मुख्यातिथि को सलामी दी। राजेश धर्माणी ने कहा कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं। खेल केवल पदक और ट्रॉफी जीतने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का विकास होता है। मंत्री ने कहा कि हिमाचल में खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। जिस्पा में हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग सुविधाओं के विकास के साथ शिलारू सहित अन्य स्थानों पर खेल अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने और उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन व दृढ़ संकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा नरेश चंदेल, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अरुण गौतम, सुरजीत परमार, प्रधानाचार्य सिमरो भटनागर, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक और अन्य लोग मौजूद रहे।
वॉलीबॉल में हाई जोन सदर,स्वारघाट और बरठीं ने जीता मैच
प्रतियोगिता के वॉलीबॉल मुकाबलों में हाई जोन सदर एवं स्वारघाट ने बस्सी खंड को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं बरठीं खंड ने हाई जोन घुमारवीं एवं झंडूता को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। बैडमिंटन के मुकाबले में भराड़ी खंड ने बरठीं खंड को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।