फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   7 thousand devotees offered their heads in Nayanadevi temple

Bilaspur News: नयनादेवी मंदिर में 7 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Sun, 07 Jan 2024 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
7 thousand devotees offered their heads in Nayanadevi temple
- कड़ाके की ठंड में सुबह से ही लगी रही मां के दरबार में श्रद्धालुओं की कतार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में नववर्ष के पहले रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए। कड़ाके की ठंड की बीच सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर तक पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया।

दिनभर पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचते रहे। शाम तक करीब 7 हजार श्रद्धालुओं ने मां नयनादेवी का आशीर्वाद लिया। मंदिर के बाहर तैनात होमगार्ड के जवानों ने भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखा, जबकि अंदर तैनात सेवानिवृत्त सैनिकों ने व्यवस्था बनाई रखी और श्रद्धालुओं को कतार में दर्शन के लिए भेजा। पंजाब की समाज सेवी संस्थाओं ने मंदिर के मुख्य द्वार और निकासी द्वार पर श्रद्धालुओं के लिए चाय-पान की व्यवस्था की। सर्दी के इस मौसम में जिसका श्रद्धालुओं ने खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed