फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   641 candidates appeared for teacher eligibility test in the district

Bilaspur News: जिले में 641 अभ्यर्थियों ने दी अध्यापक पात्रता परीक्षा

Sun, 23 Jun 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
641 candidates appeared for teacher eligibility test in the district
-दो केंद्रों में हुई आयोजित, 39 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

-सीसीटीवी के पहरे में हुई परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन किया गया। जिले में 641 अभ्यर्थियों ने टेट की परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 680 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा में 39 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दो केंद्रों में हुई। सुबह के सत्र में 446 और शाम के सत्र में 195 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।


रविवार को नॉन मेडिकल और एलटी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा सीसीटीवी के पहरे में हुई। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बोर्ड की टीम ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षार्थियों को सिर्फ एडमिट कार्ड और पेन ले जाने की ही अनुमति मिली। परीक्षा सुबह और शाम के दो सत्रों में हुई। सुबह के सत्र में नॉन मेडिकल विषय की परीक्षा हुई। पहला सत्र सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चला। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9:00 बजे ही अभ्यर्थियों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। अभ्यर्थियों को 9:30 बजे प्रवेश दिया गया। वहीं, दूसरे सत्र में एलटी विषय की परीक्षा हुई। दूसरा सत्र दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया गया। अभ्यर्थियों ने दोपहर 1:00 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिया था। परीक्षार्थियों को 1:30 बजे प्रवेश दिया गया। प्रवेश देने के बाद अभ्यर्थियों के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र की जांच की गई। अभ्यर्थियों के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बाहर रखवाए गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में सुबह के सत्र में 305 में से 288, शाम के सत्र में 152 में से 141, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला घुमारवीं में सुबह के सत्र में 168 में से 158 शाम के सत्र में 55 में से 54 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed