फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   चैत्र मेले आज से, पांच सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र

चैत्र मेले आज से, पांच सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र

Wed, 13 Mar 2019 09:06 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Wed, 13 Mar 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
चैत्र मेले आज से, पांच सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र
शाहतलाई(बिलासपुर)। शाहतलाई में आज से चैत्र नवरात्र मेले शुरू हो रहे हैं। डीएसपी घुमारवीं एवं मेला पुलिस अधिकारी राजेंद्र जसवाल ने बुधवार को सुरक्षा की दृष्टि पांच सेक्टर में बंटे मेला स्थल पर ड्यूटी चार्ट निर्धारित किया। इस मौके पर थाना प्रभारी तलाई को भी कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य चौक तलाई से चारों ओर सेक्टर बना ड्यूटी चार्ट निर्धारित किया। वहीं पांचवां सेक्टर बच्छरेटू झील ब्रह्मणी घाट एरिया बनाया गया है। इसके अलावा मंदिरों में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त ड्यूटी चार्ट रहेगा। मेलों के दौरान 260 के करीब पुलिसकर्मी और होमगार्ड सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन

वहीं यातायात को व्यवस्थित करने के लिए बड़सर, शाहतलाई व दियोटसिद्ध सड़क पर पुलिस बैरियर लगाए जाएंगे। वहीं गुफा मंदिर दियोटसिद्ध, लंगर सामान वाहन ही अनुमति लेकर जा सकेंगे। इसके अलावा बाहरी वाहनों पर बस रूट के अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए प्रतिबंध रहेगा। मुख्य चौक व मेन गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे से भी पुलिस यातायात व अन्य गतिविधियों पर मेले के दौरान नजर बनाए रखेगी। ढोल, स्पीकर बिना अनुमति बजाने पर भी पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से मेला क्षेत्र के पांच सेक्टर बनाए हैं। वहीं ड्यूटी चार्ट अनुसार पुलिस सुरक्षाकर्मी हर सेक्टर में तैनात रहेंगे। पुलिस सादे कपड़ों में भी मेले दौरान निगरानी बनाए रखेगी। 260 के करीब पुलिसकर्मी व होमगार्ड का ड्यूटी चार्ट बनाया है।
-राजेंद्र जसवाल मेला पुलिस अधिकारी एवं डीएसपी घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed