{"_id":"5c684856bdec22121f030f5e","slug":"61550338134-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंजा बिलासपुर शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंजा बिलासपुर शहर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जम्मू- कश्मीर के पुलवामा में एक आतंकी हमले में शहीद हुए देश के लालों को श्रद्धांजलि देने तथा पाकिस्तान के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए शनिवार को बिलासपुर में संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले पूरा बाजार बंद रखा गया।
दुकानदारों तथा अन्य सामाजिक संगठनों ने एकजुटता का परिचय देते हुए रोष रैली निकाली तथा पाकिस्तान का पुतला फूंका और पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर लोगों ने पाकिस्तान का पुतला भी फूंका।
संयुक्त व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पार्षद नरेंद्र पंडित ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित इस आतंकवादी घटना की जितनी निंदा की जाए कम है, लेकिन देश के 44 शेरों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। देश का हर एक नागरिक अपनी जांबाज सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले को संवेदनशीलता के साथ ले रही है। सरकार को चाहिए कि वे शीघ्र ही कोई ऐसा एक्शन ले जिससे शहीदों के परिवारों के साथ देश की जनता का सिर भी गर्व से ऊंचा हो।
विज्ञापन
इस मौके पर राज्य व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष महिपाल सांख्यान, बिलासपुर के कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र पंडित, हुसैन अली, पुनीत शर्मा, रश्मि महाजन, विजय सोनी, सुनीत शर्मा, संजय शर्मा, दिनेश कुमार, रामेश्वरी ठाकुर, रितेश मेहता, तनुज सोनी, चमन गुप्ता, प्रतीक सांख्यान, राम लाल, राजेंद्र, सोहन लाल, राजू, नरेंद्र कुमार नेच्छा, राजू, ग्राम केंद्र प्रमुख कंदरौर सदाराम सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
--------------------------------