{"_id":"5c435d30bdec2211b705ea31","slug":"61547918640-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स भूमि पूजन कार्यक्रम स्थल का प्रशासन और नेताओं ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स भूमि पूजन कार्यक्रम स्थल का प्रशासन और नेताओं ने लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। कोठीपुरा में बनने वाले एम्स के लिए 21 जनवरी को होने वाली भूमि पूजन के कार्यक्रम का जायजा लेने के लिए प्रशासन की टीम के साथ विधायक व नेताओं ने भी समारोह स्थल का दौरा किया। 21 जनवरी को सीएम जयराम ठाकुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार सहित अन्य नेता पहुंचेंगे। जहां सीएम शिमला से हेलीकॉप्टर के माध्यम से बिलासपुर पहुंचेंगे वहीं नड्डा गाड़ी के माध्यम से चंडीगढ़ से बिलासपुर पहुंचेंगे। सुबह साढ़े 11 बजे कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।
सदर विधायक सुभाष ठाकुर और भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बताया कि एम्स के निर्माण से इस क्षेत्र के साथ लगती पंचायतों के लोगों को प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा। वर्तमान समय में पहले की अपेक्षा भूमि का और ज्यादा महत्व बढ़ गया है। इसके कारण यह क्षेत्र स्वत: ही और भी विकसित होंगे और अन्य विभिन्न गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। जिला में एम्स के स्थापित होने के उपरांत जिला व प्रदेश का नाम स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश के मानचित्र पर अंकित हो जाएगा जोकि प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। बिलासपुर में एम्स के स्थापित होने का मुख्य कारण है कि प्रदेश तथा केंद्र में एक ही राजनैतिक दल की सरकारें हैं। लंबे अरसे से बिलासपुर के लोगों को जिला में एम्स के कार्य को शुरू होने की आशा थी जोकि अब न केवल पूरी होने जा रही है बल्कि बिलासपुर के लिए एक मील का पत्थर भी साबित हो रही है। बिलासपुर के लोगों का एम्स का सपना साकार हो रहा है।
उपायुक्त विवेक भाटिया ने बताया कि एम्स भूमि पूजन की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण तत्परता के साथ पूरी की जा रही हैं। समारोह स्थल पर आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था के लिए अलग से स्थान निर्धारित किया गया है। एम्स के निर्माण के पश्चात एम्स का कैसा स्वरूप होगा उसे भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान सीधे लोगों को दिखाने के लिए एलईडी स्क्रीन भी लगाई जा रही है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम के दौरान वाहनों की यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, एडीएम श्रवण मांटा, एएसपी भागमल, अधिशाषी अभियंता वीएन पराशर, बीडीओ गौरव धीमान के अतिरिक्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।