{"_id":"5c279c76bdec2256f16bff7d","slug":"61546099830-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहन शिक्षा निकेतन स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहन शिक्षा निकेतन स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने पहाड़ी, हरियाणवी और पंजाबी गीतों पर मचाया धमाल
राहन शिक्षा निकेतन स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता के राहन शिक्षा निकेतन स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह मे एसीसी बरमाणा के जनरल मैनेजर राजीव श्रीवास्तव ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया और पढ़ाई के साथ खेलों का महत्व भी बताया। इससे पूर्व पाठशाला के प्रधानाचार्य सागरदत्त शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर पाठशाला में होने वाली गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया।
समारोह का शुभारंभ वंदे मातरम और गायत्री मंत्र के साथ किया गया। इसके बाद पाठशाला के चेयरमैन जरनैल सिंह चंदेल ने मुख्य अतिथि को साल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें योगा, पहाड़ी नाटी, हरियाणवी नृत्य, बिलासपुरी गिद्दा, लोक नृत्य, कव्वाली, गिद्दा, भंगड़ा, समूह गान, समूह नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इसके बाद मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर राहन शिक्षा निकेतन पाठशाला के चेयरमैन जरनैल सिंह चंदेल, सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. नीरज वर्मा, जगरूप चंदेल, पंचायत समिति अध्यक्षा प्रोमिला बसु, राखी मिश्रा, जगत राम आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
...सुभाष कपिल।