फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   हिमाचल के लोग सच्चे, मेहनतकश पहाड़ी : नड्डा

हिमाचल के लोग सच्चे, मेहनतकश पहाड़ी : नड्डा

Mon, 10 Dec 2018 11:39 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के लोग सच्चे, मेहनतकश पहाड़ी : नड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। हिमाचल सोशल बॉडीज फेडरेशन की ओर से दिल्ली में रविवार को हिमाचल मिलन के 47वें वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शिरकत की और समारोह को संबोधित किया। हिमाचल सोशल बॉडीज फेडरेशन दिल्ली, एनसीआर और हिमाचल में रहने वाले हिमाचलियों के कल्याण के लिए काम कर रहा एक सामाजिक संगठन है।
कार्यक्रम में नड्डा ने कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश में रहने वालों की पहचान संपूर्ण विश्व में एक सच्चे, मेहनतकश पहाड़ी की है। उनकी ताकत, मेहनत, ईमानदारी, लगाव और निष्ठा उनकी पहचान है, जिसे हमें संभाल कर रखना है।
विज्ञापन

नड्डा ने कहा कि हिमाचली लोग बोलते कम, सोचते ज्यादा हैं और जब बोलते हैं तो वह बहुत तुला हुआ रस होता है। हमारी चुप्पी, कमजोरी नहीं हमारी ताकत है। ये पहाड़ी होने की विशेषता है जो कि समूचे हिमाचल प्रदेश में एक समान रूप से मिलती है। 1961 में हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर राष्ट्रीय स्तर से नीचे थी और आज यह देश के अग्रणी तीन में है। हिमाचल प्रदेश साक्षरता दर में सबसे आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की जनसंख्या मात्र 60 से 70 लाख होने पर भी प्रधानमंत्री के सहयोग से प्रदेश में सात मेडिकल कॉलेज खुले हैं और एक एम्स की सौगात मिली है जो कि जल्द ही बन कर तैयार होगा। संपूर्ण प्रदेश को इसका लाभ मिलेगा। आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में लगभग 1000 डॉक्टर प्रति वर्ष तैयार होंगे। नड्डा ने हिमाचल सोशल बॉडीज फेडरेशन के द्वारा हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए चलाए जा रहे अनेक लाभकारी योजनाओं की सहायता के लिए फेडरेशन को एक लाख रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed