{"_id":"5be0803bbdec2269612acf86","slug":"61541439547-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाडली फाउंडेशन ने बांटे बच्चों को खिलौने व मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाडली फाउंडेशन ने बांटे बच्चों को खिलौने व मिठाई
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। लाडली फाउंडेशन की ओर से बिलासपुर के गरीब बच्चों को दिवाली के उपलक्ष्य पर मिठाई और खिलौने बांटे गए। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वाले गरीब बच्चों को सामान वितरित किया। कार्यक्रम का आयोजन फाउंडेशन की अध्यक्षा अनीता शर्मा की अध्यक्षता में किया गया जिसमें विशेष रूप से रेनबो स्टार क्लब के अध्यक्ष एवं लाडली फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक ईशान अख्तर ने शिरकत की।
लाडली फाउंडेशन इकाई बिलासपुर की जिला प्रवक्ता बबीता वालिया ने बताया कि दिवाली के अवसर पर जिला के सभी गरीब एवं झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वाले बच्चों को खिलौने और मिठाई बांटी गई। तीन चरणों में यह दिवाली उत्सव मनाया जा रहा है जिसके चलते पहले चरण में सोमवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर रहने वाले गरीब बच्चों को मिठाई बांटी गई ताकि दिवाली पर्व पर बच्चे अपने आप को अकेला न समझे। उन्होंने शहर वासियों से भी आग्रह किया है कि इस पर्व पर सभी गरीब परिवार के लोगों की मदद करें ताकि वह भी सक्षम लोगों की तरह दिवाली मना सकें।
इस मौके पर उपाध्यक्ष शालिनी शर्मा, महासचिव पवन कुमार, सह-सचिव तनवीर खान, प्रवक्ता बबिता वालिया, मुख्य सलाहकार निर्मला राजपुत, कार्यकारिणी सदस्य नीलम कुमारी, सुनील कुमार, रचना सहित अन्य मौजूद थे।