फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   तलाई बाजार के ढाबे में लगी आग, करोड़ों का नुकसान

तलाई बाजार के ढाबे में लगी आग, करोड़ों का नुकसान

Tue, 04 Sep 2018 11:38 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
तलाई बाजार के ढाबे में लगी आग, करोड़ों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई बाजार स्थित मंदिर के पास बट वृक्ष के पास स्थित एक ढाबे में गैस रिसाव से आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में पूरी की पूरी दुकान जलकर राख हो गई। जबकि आसपास की दुकानों को दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाया। आग लगने से दुकानदार को करोड़ों का नुकसान हुआ है। जबकि दमकल विभाग ने आसपास की दुकानों से करोड़ों रुपये के सामान को भी बचाया गया है। मौके पर झंडूता विधायक जेआर कटवाल व एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए थे।
जानकारी के अनुसार शाहतलाई बाजार में नरेश शर्मा व प्रविंद्र शर्मा पुत्र जगतराम गांव व डाकघर तलाई तहसील झंडूता बिलासपुर ढाबा चलाते हैं। इसके साथ ही वह यहां पर आइसक्रीम के होलसेल के व्यापारी भी हैं जिससे इन्होंने दुकान के अंदर कई फ्रिज व आइसक्रीम बेचने के लिए रेहड़ियां भी रखी हुई थीं। दोपहर करीब तीन बजे के बाद जैसे की ढाबे के रसोई में चूल्हा जलाया गया, अचानक ही वहां पर आग भड़क उठी। इससे पहले की कोई कुछ कर पाता आग ने पूरे ढाबे को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

दुकान के अंदर 20 से ज्यादा आइसक्रीम के फ्रिज, आइसक्रीम बेचने के लिए रेहड़ियां व अन्य जरूरी सामान रखा गया था। आग लगने के बाद ढाबे के अंदर रखे दो सिलेंडर भी फट गए। हालांकि किसी भी तरह की जान का नुकसान नहीं हुआ है। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया लेकिन आग पर काबू पाए जाने तक पूरे का पूरा ढाबा राख हो चुका था, जबकि साथ लगते स्लेटपोश मकान को भी नुकसान हुआ है। वहीं घटना स्थल पर झंडूता विधायक जेआर कटवाल, एसडीएम झंडूता, तहसीलदार सहित अन्य सभी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट..
आसपास की दुकानों को पहुंचा नुकसान
आग लगने से साथ लगती वसिम, नीलम व कालासिंह की मनियारी की दुकान को भी नुकसान हुआ है। जबकि दो मंजिला स्लेटपोश मकान भी आग की चपेट में आया है। मनियारी की दुकान करने वाले दुकानदारों का कहना है कि आग लगने के डर से उन्होंने सारा का सारा सामान बाहर निकाल दिया था लेकिन अब वह किसी काम का नहीं रह गया है। वहीं दो मंजिला स्लेटपोश मकान में भी किरायेदारों ने अपना पूरा का पूरा सामान बाहर निकाल दिया था।

-------
प्रभावितों को दी फौरी राहत : एसडीएम
एसडीएम नवीन शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को आर्थिक तौर पर फौरी राहत दी गई है। उन्होंने बताया कि ढाबा चलाने वाले दोनों मालिकों को दस-दस हजार रुपये और आसपास के छह दुकानों के मालिकों को पांच-पांच हजार रुपये दिए गए हैं।
--------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed