{"_id":"5b4a540a4f1c1b36748b4c5b","slug":"61531597834-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेठी हत्याकांड के आरोपी की संपति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेठी हत्याकांड के आरोपी की संपति कुर्क
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। ग्राम डिबडिबा के पूर्व प्रधान रहे राजेंद्र सिंह सेठी हत्याकांड के एक आरोपी की संपति की पुलिस ने कुर्की करने की कार्रवाई की है। सीओ सलोनी अग्रवाल की मौजूदगी में हुई कुर्की की कार्रवाई देर रात तक चली।
ज्ञात हो कि ग्राम डिबडिबा के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह सेठी की कुछ लोगों ने कई वर्ष पूर्व गोलियों से भूनकर हत्याकर दी थी। घटना के दौरान वह अपनी पत्नी के साथ कार द्वारा रुद्रपुर से अपने घर को जा रहे थे। जमीन आदि की रंजिशन हुई इस घटना में सेठी की पत्नी भी गंभीर घायल हो गई थीं।
कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र पाल सिंह के मुताबिक, पूर्व प्रधान के हत्याकांड में ग्राम डिबडिबा निवासी अवतरी सिंह उर्फ तारु का नाम भी प्रकाश में आया था। नाम प्रकाश में आने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा है। अदालत के आदेश पर शनिवार को सीओ सलोनी अग्रवाल के निर्देशन में कोतवाली व भोट पुलिस की सुरक्षा में घंरेलू संपति की कुर्की की कार्रवाई की गई है। खबर लिखे जाने तक कुर्की की कार्रवाई जारी थी। सीओ ने भी कुर्की जारी होने की बात बताई है।