फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नयनादेवी मंदिर में चढ़ने वाले फूल-पत्तियों से तैयार होगी हवन सामग्री, मशीन स्थापित

नयनादेवी मंदिर में चढ़ने वाले फूल-पत्तियों से तैयार होगी हवन सामग्री, मशीन स्थापित

Sun, 27 May 2018 12:06 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
नयनादेवी मंदिर में चढ़ने वाले फूल-पत्तियों से तैयार होगी हवन सामग्री, मशीन स्थापित
श्रीनयनादेवी (बिलासपुर)। श्रीनयनादेवी मंदिर में चढ़ने वाले फूल और पत्तियों से अब हवन सामग्री तैयार की जाएगी। नयनादेवी में इस तरह की मशीन स्थापित की गई है। करीब चार लाख रुपये की इस मशीन के स्थापित होने से अब मंदिर में चढ़ने वाले फूल व पत्तियों की बर्बादी नहीं होगी। वहीं पर गंदगी भी नहीं फैलेगी। अगले सप्ताह इस तरह की मशीन सुंदरनगर में भी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

बीबएमबी की ओर से यह मशीन नयनादेवी मंदिर को सौंपी गई है। ऑटोमैटिक मशीन में केवल फूल व पत्तियां ही डालने होंगे, जिससे हवन सामग्री तैयार होकर बाहर आ जाएगी। इस मशीन की कीमत चार लाख रुपये है। प्रदेश के किसी भी शक्तिपीठ में स्थापित की गई इस तरह की है यह पहली मशीन है। इस मशीन द्वारा जहां पर फूल और पत्तियों को मिलाकर हवन सामग्री तैयार की जाएगी, वहीं मंदिर में चढ्ने वाले फूल और पत्तियों का प्रयोग भी हो पाएगा।
विज्ञापन

बीबीएमबी के चेयरमैन इंजीनियर डीके शर्मा ने नयनादेवी मंदिर में दर्शन करने के बाद अपनी धर्मपत्नी अरुणा शर्मा के साथ इस मशीन का उद्घाटन किया। मशीन को चलाकर फूल और पत्तियों से हवन सामग्री तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीबीएमबी के चेयरमैन इंजीनियर डीके शर्मा ने कहा कि नयनादेवी मंदिर को बीबीएमबी स्वच्छता अभियान के तहत गोद ले रही है। इसी कड़ी में यह मशीन मंदिर न्यास को दान स्वरूप भेंट की है। इसके अलावा एक और मशीन अगले सप्ताह सुंदरनगर में भी स्थापित की जाएगी। इस मशीन से जहां फूल और पत्तियों से हवन सामग्री तैयार होगी, वहीं पर स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर इंजीनियर संजीव, सचिव बीबीएमबी तरुण अग्रवाल, हुसन लाल कंपोज डिप्टी चीफ, बीके गर्ग, जीएस दयोल, केके कचोरिया, मनोज कुमार सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed