फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जिले के पांच स्कूलों में एक भी बच्चा नहीं हुआ उत्तीर्ण

जिले के पांच स्कूलों में एक भी बच्चा नहीं हुआ उत्तीर्ण

Mon, 21 May 2018 11:35 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
जिले के पांच स्कूलों में एक भी बच्चा नहीं हुआ उत्तीर्ण
बिलासपुर। बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए जिले के सभी स्कूलों का डाटा एकत्रित किया गया है। इसमें पता लगाया जा रहा है कि किस स्कूल में शिक्षा का स्तर क्या है। सुधार के लिए शिक्षा विभाग टीमों का गठन करेगा। टीमें स्कूलों में पहुंचकर पता लगाएंगी की परीक्षा परिणाम क्यों बेहतर नहीं रहा है।
विज्ञापन

जिले में 2017-18 के सत्र में दसवीं व बारहवीं कक्षा की सरकारी और निजी स्कूलों के 11247 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 6133 छात्र पास हुए हैं। वहीं 2260 छात्र फेल हुए हैं। 1854 बच्चों की कंपार्टमेंट आई है।
विज्ञापन

दसवीं कक्षा में 5808 छात्र ने परीक्षा दी थी। 3628 छात्र पास हुए है और 1313 छात्र असफल रहे हैं। 867 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। बारहवीं कक्षा के 5439 बच्चे परीक्षा में बैठे थे। 3505 बच्चे पास हुए हैं और 947 छात्र असफल रहे हैं। 987 बच्चों की कंपार्टमेंट आई है। जिले में पांच ऐसे भी स्कूल हैं जिनमें एक भी बच्चा पास नहीं हुआ है। इनमें तीन सरकारी और दो निजी स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 55 स्कूल ऐसे भी हैं जहां पर परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत से अधिक रहा है। जिले में 31 स्कूल ऐेसे हैं जहां परीक्षा परिणाम 30 फीसदी से कम रहा है।
शिक्षा उप निदेशक उच्च बिलासपुर अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम सही नहीं आया है वहां पर कमेटी द्वारा जांच की जाएगी। कमेटी स्कूल में एक भी छात्र के पास नहीं होने के कारणों का पता लगाएगी। इसके बाद समाधान किया जाएगा, ताकि आगे से परीक्षा परिणाम बेहतर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed