फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कहलूर-हंडूर मेले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

कहलूर-हंडूर मेले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Sat, 19 May 2018 11:27 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
कहलूर-हंडूर मेले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट के बल्लियां मैदान में होने वाला कहलूर-हंडूर मेले पर हाईकोर्ट ने स्टे लगा दिया है। मेले के आयोजन को लेकर पुरानी और नई कमेटी में घमासान चला हुआ है। कुछ दिन पहले पुरानी कमेटी और कांग्रेस के लोगों ने एसडीएम कार्यालय स्वारघाट का घेराव भी किया था। इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। जिस पर कोर्ट ने मेले के आयोजन पर रोक लगा दी है। कहलूर-हंडूर मेला कमेटी (नई) स्वारघाट के सचिव कृष्ण लाल चंदेल ने कहा कि जिस तरह से कुछ लोगों ने मेले में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया है उन्हें जनता के बीच बेनकाब किया जाएगा। कहा कि उनकी कमेटी जनता की भावनाओं के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी।
विज्ञापन

उन्होंने नयनादेवी के विधायक रामलाल ठाकुर और नालागढ़ के कांग्रेसी विधायक लखविंद्र सिंह राणा पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया। कहा कि जब 2015 में मेले की शुरुआत हुई थी उस समय से ही कांग्रेस से संबंधित कमेटी के लोगों ने मेले में राजनीति करना शुरू कर दी थी। एसडीएम के समक्ष दोनों कमेटियों को मर्ज कर एक नई कमेटी बनाई गई थी।
विज्ञापन

कहलूर-हंडूर मेला कमेटी स्वारघाट के अध्यक्ष सुभाष गर्ग ने बताया कि फिलहाल उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना करते हुए 21 मई से 25 मई तक प्रस्तावित मेले को स्थगित कर दिया गया है। उधर, एसडीएम स्वारघाट अनिल चौहान का कहना है कि हाईकोर्ट ने मेले पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए मेला कमेटियों को भी इस संबंध में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी ने स्वारघाट और नालागढ़ के महिला मंडल, युवक मंडल व अन्य सामाजिक संस्थाओं को निमंत्रण पत्र भेज दिए थे। वहीं पानी, बिजली, सड़क, टेंट, साउंड आदि की भी व्यवस्था कर दी गई थी। मेले में आने वाले मुख्य अतिथियों को भी निमंत्रण दिया जा चुका था। पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर को निमंत्रण भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed