फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मंदिर न्यास ने विकास कार्यों पर खर्च किए एक करोड़

मंदिर न्यास ने विकास कार्यों पर खर्च किए एक करोड़

Fri, 24 Nov 2017 11:12 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
मंदिर न्यास ने विकास कार्यों पर खर्च किए एक करोड़
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास तलाई में चालू वित्त वर्ष में एक करोड़ रुपये खर्च किया जा चुका है। विभिन्न विकास कार्यों में श्रद्धालुओं को सुविधा मुहैया करवाने का प्रयास किया गया है। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं को पानी, बैठने सहित अन्य सुविधा मुहैया करवाई गई हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए दोनों मंदिरों में 29 सीसीटीवी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


मंदिर न्यास तलाई की ओर से जहां श्रद्धालुओं को बैठने के लिए मंदिर में एक शेड का निर्माण कार्य 10 लाख से करवाया गया। वहीं प्रवेश द्वार गेट 8 लाख से बनाया गया। वहीं पर पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। प्यूरीफाई कर वाटर कूलर युक्त कर दिया गया है। यही नहीं मंदिर में पानी की कमी न रहे जिसके लिए न्यास 2 हजार लीटर की टंकी को हटाकर ओवर हैड टैंक की 15 हजार कैपेसिटी का निर्माण कार्य आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन


मंदिर नंबर 1 और 2 के मध्य में यात्रियों के बैठने के लिए एक हॉल और विश्राम स्थली 8 लाख खर्च करके तैयार कर दिया गया है। प्रथम मंजिल पर एक मीटिंग हॉल का निर्माण कार्य चला हुआ है। साथ ही एक सेट मेले के दौरान अधिकारियों के लिए तैयार हो रहा है। उपरोक्त कार्य पर 9 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर नंबर 2 से मंदिर एक को जाने वाले बैक साइड रास्ते पर टाइल लगाई गई हैं। वहीं मंदिर में लगे पुराने लोहे के गेटों को हटाकर स्टील युक्त गेट लगाए गए हैं। वहीं मंदिर में जितने भी दानपात्र थे उन्हें भी स्टील युक्त बड़े दानपत्र बनाकर आकर्षित बनाया गया है। मुख्य मंदिर तपोस्थली शाहतलाई के बाहर लगी चारदीवारी को गटका स्टोन निर्माण कार्य कर सुंदर बनाया गया है। पर्यटन विभाग द्वारा बनाए गए शौचालय के ऊपर स्नानागार व शौचालय बनाकर श्रद्धालुओं को सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। वहीं मंदिर परिसर में एलईडी और 9 लाख से ज्यादा की राशि से हाईमास्ट लाइट लगाई गई है।

कनिष्ठ अभियंता मंदिर न्यास विजयपाल ठाकुर ने बताया कि मंदिर न्यास के प्रपोजल कार्यों के लिए प्राक्कलन तैयार किए जा रहे हैं। उधर, मंदिर प्रभारी सुखदेव सिंह चंदेल ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में अभी तक 86 लाख 13 हजार रुपये विकासात्मक कार्यों पर खर्च किए गए हैं। वर्ष 2016 में 88 लाख 36 हजार के लगभग विकास कार्यों पर खर्च किए जा चुके हैं।


मंदिर न्यास चेयरमैन एवं उपमंडलाधिकारी नागरिक झंडूता नवीन शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ेगा और मंदिर न्यास के विकास कार्यों को प्रगति पर पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed