{"_id":"59fb07f24f1c1b74698b9024","slug":"61509623794-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों को सुधारना प्राथमिकता: रणधीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों को सुधारना प्राथमिकता: रणधीर
Updated Thu, 02 Nov 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिलासपुर।
नयनादेवी से भाजपा प्रत्याशी रणधीर शर्मा ने घ्याल, नम्होल, सिकरोहा, टेपरा, भूखर, पोहणी, गुजराण और बाग गांवों में नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने कांग्रेस सरकार को विकास के मुद्दों पर भी घेरा। रणधीर ने कहा कि भाजपा सरकार के समय यहां कई बड़े प्रोजेक्ट आए तो एम्स जैसा उत्तर भारत का बड़ा स्वास्थ्य संस्थान भी मिला। इससे कोठीपुरा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। जनता को घरद्वार के पास बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
रणधीर ने कहा कि वे सबसे पहले सड़कों की दुर्दशा सुधारेंगे। उन सभी गांवों और पालंगरियों को जहां लोग जमीन उपलब्ध करवाएंगे सड़कों से जोड़ा जाएगा। पीने के पानी की स्कीमें तैयार करने के साथ ही जरूरत के अनुसार हैंडपंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
डराए-धमकाए जा रहे कर्मचारी: सुभाष
सदर बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी सुभाष ठाकुर ने लुहणू, बेनला चकली, कंदरौर, देलग, लोअर देलग, निचली भटेड़, बगड़, खंगड़, सलनू, भराथू, कुड्डी, बल्ली, स्ट्रालू, चलामा, उड़ानी और मियां बंदला गांवों में नुक्कड़ सभाएं कीं।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी ने विधायक की पांच साल के कार्यकाल की कारगुजारियां जनता को बताईं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के सरकारी विभागों की हालत आज ये है कि कोई भी कर्मचारी या अधिकारी बिलासपुर आने के लिए तैयार नहीं होता। कर्मचारी और अधिकारियों को गलत कार्य करवाने के लिए डराया-धमकाया जाता है। कोलडैम पेयजल योजना का काम अधूरा है।