फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नड्डा के गृह जिला में वीरभद्र ने बोला भाजपा पर हमला

नड्डा के गृह जिला में वीरभद्र ने बोला भाजपा पर हमला

Sat, 28 Oct 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
नड्डा के गृह जिला में वीरभद्र ने बोला भाजपा पर हमला
अमर उजाला - फोटो : amarujala
बिलासपुर। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के गृह क्षेत्र में जनसभाएं कीं। इस दौरान वीरभद्र सिंह ने जिला की चारों विस क्षेत्र में भाजपा पर हमला बोला। वहीं, लोगों को कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल के विकाय कार्य बता। सीएम ने शनिवार को श्रीनयनादेवी के प्रत्याशी रामलाल ठाकुर, सदर के बंबर ठाकुर, झंडूता के डॉ. बीरू राम किशोर और घुमारवीं में राजेश धर्माणी के लिए चुनावी जनसभाओं में भाग लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि झंडूता विस क्षेत्र में जो विकास हुआ है वह कांग्रेस पार्टी की देन है। चाहे वह एसडीएम कार्यालय हो, पुलिस थाना हो, कॉलेज, वेलफेयर ऑफिस हो, स्कूलों को अपग्रेड करना और सड़कों व पुलों का निर्माण हो। यह सब कांग्रेस की देन हैं। यहां सभी कार्यालय कांग्रेस के शासनकाल में खुले हैं। सीएम ने कहा कि डॉ. बीरू राम किशोर ने झंडूता की जनता की बिना भेदभाव से सेवा की है। उन्होंने अपने लिए मुझसे कभी कुछ नहीं मांगा, मांगा तो केवल झंडूता की जनता के लिए।
विज्ञापन


वहीं, साईं खारसी में ठाकुर रामलाल के लिए आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि श्री नयना देवी विस क्षेत्र में लोगों ने जो मांगा वही मिला। चाहे एसडीएम ऑफिस हो या फिर डिग्री कॉलेज। उन्होंने कहा कि ठाकुर रामलाल ने जो मांगा वह मांग पूरी की। स्कूलों को अपग्रेड किया। इसके अलावा अन्य विकास कार्य किए। उन्होंने कहा कि श्री नयना देवी विस क्षेत्र में एम्स के लिए जमीन देने की मांग भी ठाकुर रामलाल ने की थी। इसे सरकार ने पूरा करते हुए कोठीपुरा में एम्स के लिए जमीन दी। इसका आने वाले समय में लोगों को भरपूर लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि एम्स के लिए जमीन कांग्रेस ने दी। लेकिन, श्रेय भाजपा लेने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भराड़ी में राजेश धर्माणी के लिए भी जनसभा की। वहीं, सीएम ने कहा कि सदर के मौजूदा विधायक बंबर ठाकुर दमदार नेता हैं, पांच साल में उन्होंने यहां भरपूर विकास करवाया है। कुठेड़ा में जनसभा के दौरान सीएम ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा को विकास पच नहीं रहा और अब कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed