{"_id":"59e39e984f1c1b9f678b5dec","slug":"61508089496-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंउंआ रिया धारा पुस्तक का किया विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंउंआ रिया धारा पुस्तक का किया विमोचन
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
book inaugauration
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर ।
हिमाचल के जन कवि और साम्यवाद को स्थापित कर मजदूरों और किसानों के लिए लड़ने वाले मिंया शमशेर सिंह की रचनाओं और गीतों को लेकर पुस्तक हिंउंआ रिया धारा का विमोचन किया गया है। पत्रकार महासंघ अध्यक्ष पंडित जय कुमार ने बतौर पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि मियां शमशेर सिंह जीवंत व्यक्तित्व के धनी थे और उन्हें अगर हिमाचल के जन कवि कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। शमशेर सिंह के गीतों और कविताओं को संकलित करने का काम वासुदेव वसु और डीआर चौधरी ने किया। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर मंच का संचालन कर रहे कामरेड वासुदेव बसु ने भी मियां शमशेर सिंह के कई संस्मरणों पर प्रकाश डाला और उनके साथ बिताए दिनों पर चर्चा की। इस अवसर पर मियां शमशेर सिंह की धर्मपत्नी रतनी देवी को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला लेखक संघ अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा, महासचिव सुरेंद्र मिन्हास, लेखक संघ के सदस्य, पूर्व विधायक के.के कौशल, बीपीएस के चंद्रशेखर पंत, कमांडेंट सेवानिवृत्त सुरेंद्र कुमार सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति और मियां शमशेर सिंह के कई साथी मौजूद रहे।