फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   60 people were examined in MP's mobile health service camp in Manjhed village of Jhanduta

Bilaspur News: झंडूता के मंझेड़ गांव में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शिविर में की 60 की जांच

Fri, 18 Jul 2025 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
60 people were examined in MP's mobile health service camp in Manjhed village of Jhanduta
झंडूता के मंझेड़ में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में बच्चे का स्वास्थ्य जांचती चिकित्सक। संवाद
-मरीजों को दी मुफ्त दवाइयां, जल जनित रोगों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

डायबिटीज, जोड़ों के दर्द समेत कई बीमारियों के मिले मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य मोबाइल टीम ने शुक्रवार को झंडूता विधानसभा क्षेत्र के मंझेड़ गांव में एक दिवसीय मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 60 लोगों की जांच की गई, जिनमें 20 पुरुष व 40 महिलाएं शामिल थीं।

टीम ने सभी मरीजों को मुफ्त दवाइयां और जरूरी परामर्श भी दिया। शिविर में डॉक्टर अंजू के नेतृत्व में फार्मासिस्ट कृतिका, लैब तकनीशियन मीनाक्षी व चालक राजेश ने सेवाएं दीं। इस दौरान लोगों को संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या व साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की प्राथमिकता से जांच की गई। ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने इस सेवा के लिए सांसद अनुराग ठाकुर व प्रयास संस्था का आभार जताया। लोगों ने मांग की कि ऐसे शिविर नियमित अंतराल पर लगाए जाएं ताकि गांव में लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें। विशेषज्ञों ने उन लोगों को उच्च स्वास्थ्य संस्थान में इलाज की सलाह दी जो गंभीर रोगों से पीड़ित हैं। वहीं उन मरीजों को जीवन शैली, दिनचर्या में सुधार के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed