फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   5.71 crore will be spent on the development of Baba Balak Nath Temple Trust.

Bilaspur News: बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के विकास पर खर्च होंगे 5.71 करोड़

Wed, 18 Feb 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 18 Feb 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
5.71 crore will be spent on the development of Baba Balak Nath Temple Trust.
नयना देवी की तर्ज पर बनेगा हाईटेक कमांड सेंटर
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा तीसरी आंख का पहरा

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहतलाई (बिलासपुर)। सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को अब नए पंख लगेंगे। बुधवार को आयुक्त मंदिर न्यास एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 5.71 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस बार के बजट में विकास कार्यों, चैत्र मेले के प्रबंधन और हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस रखा गया है।

उपायुक्त राहुल कुमार ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्री नयना देवी जी की तर्ज पर शाहतलाई में भी आधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जाएगा। इससे मेले और त्योहारों के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा की निगरानी अत्याधुनिक कैमरों के जरिए सीधे कंट्रोल रूम से हो सकेगी। उन्होंने चरण गंगा के सौंदर्यीकरण कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए जल शक्ति विभाग को कड़े निर्देश जारी किए। बजट में विकासात्मक कार्य के लिए 2 करोड़ 8 लाख 50 हजार, चैत्र मेला व्यवस्था के लिए 64 लाख, नॉन-प्लान मद के लिए 2 करोड़ 56 लाख 50 हजार, आर्थिक सहायता के लिए सात लाख, वार्षिक मरम्मत के लिए 5.50 लाख का प्रावधान है। श्रद्धालुओं और स्थानीय युवाओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में लाइब्रेरी (पुस्तकालय) खोलने के लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे क्षेत्र को रोशनी से जगमगाने के लिए सोलर लाइटें लगाने को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा, बेसहारा पशुओं के लिए एक हेक्टेयर भूमि पर गोशाला बनाने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए उपायुक्त ने झंडूता स्वास्थ्य खंड के अंतर्गत आने वाले टीबी मरीजों को श्री नयना देवी मंदिर की तर्ज पर विशेष न्यूट्रिशन किट प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को जल्द प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं ताकि इसे शीघ्र मंजूरी दी जा सके। राहुल कुमार ने एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर समीक्षा बैठक आयोजित कर विकास कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण और जीर्णोद्धार कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बैठक में एसडीएम झंडूता एवं न्यास अध्यक्ष अर्शिया शर्मा, मंदिर प्रभारी विजय ठाकुर, विभिन्न विभागों के अधिकारी और मंदिर न्यासी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed