फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   558 roads out of 563 restored in Bilaspur district

Bilaspur News: बिलासपुर जिले में 563 में से 558 सड़कें बहाल

Mon, 28 Aug 2023 06:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
558 roads out of 563 restored in Bilaspur district
-झंडूता विस क्षेत्र का बागछाल पुल जल्द बनकर होगा तैयार
विज्ञापन

-बिलासपुर में भारी बरसात से अभी तक 213.32 करोड़ रुपये का नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर वृत के अंतर्गत 563 सड़कें प्रभावित हुई थीं, इनमें से 558 सड़कों को खोल दिया गया है। शेष पांच सड़कों को भी जल्द खोल दिया जाएगा। यह जानकारी लोक निर्माण एवं युवा सेवाएं खेल मामले मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिलासपुर में आपदा के दौरान हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण में बिलासपुर वृत के लिए 19 सड़कें स्वीकृत हुई हैं। इस पर 171 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। कहा कि हिमाचल को आपदा के समय में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत सड़कें उपयोगी साबित होंगी। इनका कार्य युद्ध स्तर पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नाबार्ड के अंतर्गत 31 विभिन्न कार्यों को क्रियान्वित किया जा रहा है। इस पर 190 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। कहा कि जो प्रभावित परिवार भूमिहीन हो गए हैं, उनके लिए भूमि व्यवस्था और जिनके पक्के मकान काफी प्रभावित हुए हैं उनके लिए अतिरिक्त बजट उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा फोरलेन के निर्माण के कारण जिले की विभिन्न प्रभावित सड़कों को ठीक करने के लिए गंभीरता के साथ प्राधिकरण अधिकारियों के साथ साथ केंद्रीय मंत्री से भी चर्चा कर जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में गुणवत्तापूर्ण कार्यपूर्ति के लिए केंद्रीय स्तर पर चर्चा की जाएगी। कहा कि झंडूता विस क्षेत्र का बागछाल पुल जल्द बनकर तैयार होगा। नंद नगराओ और री रडोह पुल का कार्य भी प्रगति पर है। इसको जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। बताया कि जिला बिलासपुर में भारी बारिश के कारण अभी तक 213.32 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। लोक निर्माण विभाग की 442 सड़कें 66.32 करोड़ रुपये का नुकसान, जल शक्ति विभाग की 178 योजनाओं को 69.74 करोड़ का नुकसान, कृषि विभाग को 24.12 करोड़, नगर निगम को 8.17 करोड़, शिक्षा विभाग 3.22 करोड़, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 2.74 करोड़, उद्यान विभाग को 1.41 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 15 लोगों की आपदा के दौरान मौत हुई है। 27 पक्के मकान पूरी तरह से, 664 पक्के मकान आंशिक रूप से, 250 कच्चे मकान आंशिक रूप से, 33 मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 125 रसोई घर, 21 शौचालय, 646 पशुशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। तुरंत सहायता राशि के तौर पर 1 करोड़ की राशि और 1102 तिरपाल प्रभावितों को प्रदान की गई है। मनरेगा के अंतर्गत 3208 विभिन्न कुल कार्यों के क्रियान्वयन के लिए 37.79 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। मंत्री ने कहा कि प्रभावितों के मामले निरंतर प्राप्त हो रहे हैं। उन्हें भी समुचित व्यवस्था के अंतर्गत सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 24 पुनर्वास और सहायता शिविरों में 458 लोगों को सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बैठक का संचालन किया। बारिश से हुए नुकसान और आकलन के प्रति अवगत करवाया। पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, तिलक राज शर्मा, बाबू राम गौतम, महा सचिव विवेक, जिला अध्यक्ष अंजना धीमान, जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा, हीरा पाल ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के शीर्ष अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
खेल गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा
मंत्री ने कहा कि खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया के माध्यम से अधोसंरचना को और अधिक विकसित किया जाएगा, ताकि बिलासपुर क्षेत्र को आदर्श खेल केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके। विभागीय आधार पर भी समन्वय स्थापित कर विभिन्न खेलों के कोचों की उपलब्धता आदि को बेहतर रूप प्रदान करने के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा।

इनसेट
जिले की 15 सड़कों को ठीक करने के लिए एनएचएआई से करेंगे बात
मंत्री ने कहा कि फोरलेन निर्माण के तहत जिले की 15 सड़कें प्रभावित हुई हैं। इनकी मरम्मत की जिम्मेदारी एनएचएआई की है। इससे पहले भी वह इनकी मरम्मत के लिए एनएचएआई से बात कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कार्य नहीं हुआ। लोगों को इस कारण असुविधा हो रही है। वह फिर से एनएचएआई के अधिकारियों को इस विषय में बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed