फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   55-year-old man dies after his bike hits parapet

Bilaspur News: पैरापिट से टकराई बाइक, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Thu, 04 Jun 2026 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 04 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
55-year-old man dies after his bike hits parapet
भल्लू-जजरी सड़क पर दर्दनाक हादसा
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। भल्लू-जजरी सड़क पर हुए एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरठीं लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सीएचसी बरठीं की चिकित्सा अधिकारी डॉ. सपना ने थाना तलाई को सूचना दी कि राम पाल पुत्र सीता राम, निवासी गांव जजरी, डाकघर रैली जजरी, तहसील डटवाल, जिला हमीरपुर, को सड़क दुर्घटना में घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच के दौरान विक्रम सिंह निवासी गांव जजरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह कुलदीप सिंह और बिट्टू के साथ ट्रैक्टर में तरेलू से जजरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भल्लू-जजरी सड़क पर दुग खड्ड के पास उनके ट्रैक्टर के पीछे चल रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैरापिट से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद बाइक सवार राम पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए सीएचसी बरठीं पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी घुमारवीं ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed