{"_id":"575465784f1c1bd6451093a0","slug":"55-thousands-piligrim-take-dardhan-in-naina-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनयना देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनयना देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
ब्यूरो/ अमर उजाला, नयना देवी/स्वारघाट (बिलासपुर)।
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
श्रीनयना देवी जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयना देवी जी में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। रविवार को मंदिर में 55 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाया। श्रद्धालुओं ने मां नयना देवी के चरणों में नतमस्तक होकर पूजन किया और घर-परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
हालांकि रविवार के दिन उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते मंदिर न्यास और पुलिस ने व्यापक प्रबंध किया था। श्रद्धालुओं ने घंटों कतारों में खड़े होकर मां के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शनों के साथ कन्या पूजन, हवन यज्ञ और भंडारों का आयोजन भी किया।
विज्ञापन
रविवार को पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू, यूपी और बिहार से भी श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए पहुंचे। मंदिर में रविवार के दिन भारी भीड़ उमड़ी। जबकि मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों और होमगार्ड के जवानों ने भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखा।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में श्रद्धालुयों को मंदिर भेजा जा गया। नए बस अड्डे से लेकर मंदिर तक श्रद्धालुओं को पहुंचने में तीन से चार घंटे का समय लगा। लेकिन, भारी भीड़ के बावजूद भक्त मां के जयकारे लगाते रहे।
मंदिर के बाहर बस्सी से आए श्रद्धालुओं ने पानी की छबील लगाई और श्रद्धालुओं को जलजीरा और मैंगो शेक पिलाया। हालांकि मंदिर के किवाड़ सुबह तीन बजे खोल दिए गए थे, परंतु दोपहर की आरती के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शनों के लिए उमड़ी। मंदिर अधिकारी मदन सिंह चंदेल और न्यास कर्मचारी भी भीड़ पर नियंत्रण कायम करने में मंदिर में डटे रहे।