फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   53 people, including three doctors of AIIMS, infected in Bilaspur

जिले में एम्स के तीन डॉक्टरों सहित 53 लोग कोरोना संक्रमित

Mon, 25 Jul 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
53 people, including three doctors of AIIMS, infected in Bilaspur
बिलासपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को 53 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें एम्स के तीन डॉक्टर भी शामिल हैं। संक्रमण दर 16.3 प्रतिशत पहुंच गई है जबकि सक्रिय मामले 247 हो गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 325 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें 53 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। पिछले एक हफ्ते संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन कोविड सैंपलों की जांच का ग्राफ नहीं बढ़ रहा है। इससे जिले की संक्रमण दर 16 प्रतिशत से अधिक हो गई है। उधर संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम है। इससे सक्रिय मामले भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को मात्र 12 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। दो कोविड केयर सेंटर को सक्रिय कर दिया गया है। इनमें 95 बिस्तरों की व्यवस्था है। हालांकि अभी कोरोना के सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। यह सभी मरीज चिकित्सकों के संपर्क में हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का प्रयोग करें। साथ पात्र लोग बूस्टर डोज लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed