{"_id":"5e8f3b418ebc3e78ad1752ea","slug":"517-people-quarteen-bilaspur-news-sml329985811","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 517 लोग किए क्वारंटाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 517 लोग किए क्वारंटाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिले के क्वारंटाइन केंद्रों में 517 लोगों को ठहराया गया है। इनमें से 426 लोग हिमाचल तथा 91 व्यक्ति दूसरे राज्यों से हैं। शहरी विकास नगर एवं ग्राम नियोजन और आवास मंत्री सरवीण चौधरी ने जिले के 5 क्वारंटाइन केंद्रों का निरीक्षण किया।
ये केंद्र होटल केहलूर, लोक निर्माण विश्राम गृह, वन विश्राम गृह, मीड हिमालयन भवन और जेएनवी कोठीपुरा में बनाए गए हैं। उन्होंने क्वारंटाइन केंद्रों में रह रहे लोगों से कहा कि वे शांतिपूर्वक योग और व्यायाम करके स्वस्थ रहें। इस अवधि को सकारात्मक रूप से लें क्योंकि उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत ही यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि वे इस अवधि को अच्छे से निभा रहे और सभी दिशा निर्देशों का उचित पालन कर रहे हैं। उन्होंने क्वारंटाइन केंद्रों में ठहराए सभी लोगों से बातचीत करके सुविधाओं की जानकारी हासिल की।
उन्होंने बताया कि क्वारंटाइन केंद्रों में ठहराए लोगों को भोजन, दूध, फल, दवाइयां, साबुन, तौलिया, कपड़े इत्यादि प्रशासन की ओर से दिए जा रहे हैं। नियमित रूप से डॉक्टर स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में प्रदेश सरकार आमजन की सहायता के लिए तत्पर है। प्रदेश में सभी प्रवासियों, जरूरतमंद और गरीबों व्यक्तियों को आवश्यक सहायता जिसमें स्वयं सेवी संस्थाएं भी सहायता के लिए आगे आ रही हैं। अब तक जिले में लगभग 18 हजार लोगों को राशन और लगभग 60 हजार लोगों को पका हुआ खाना वितरित किया है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिले में सर्वेक्षण एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान कार्य 3 से 9 अप्रैल तक लगातार चला है। इस कार्य को जिले की 491 टीमें घर-घर जाकर अंजाम दे रही हैं। अब तक 96 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
उन्होंने बताया कि जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के सभी लाभार्थियों की पेंशन उनके बैंक, पोस्ट ऑफिस के माध्यम से खातों में डाल दी है। वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांगजनों, कुष्ठ रोगी के बैंक खाते में पेंशन डाल दी गई है। इसके अतिरिक्त ऐसे खाता धारक हैं जो पोस्ट ऑफिस से पेंशन लेते हैं उनके खाते में भी पेंशन डाल दी जाएगी। उन्होंने लाभार्थियों से आग्रह किया कि कोविड-19 के दृष्टिगत जारी निर्देशों और सावधानियों का पालन करें।
उपायुक्त ने दी सुविधाओं की जानकारी
उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने बताया कि जिले के सभी क्वारंटाइन केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। केंद्रों में ठहराए लोगों की सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिले में अब तक स्थिति नियंत्रण में है। कोरोना वायरस का अभी तक कोई भी मामला जिले में दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में खाद्यान पदार्थों, सब्जियों इत्यादि सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
पीएम, सीएस फंड में अंशदान
इस अवसर पर टिंबर एसोसिएशन बिलासपुर ने 51 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष तथा 51 हजार रुपये प्रधानमंत्री केयर फंड में राशि के चेक भेंट कर अंशदान किया। सरवीण चौधरी ने उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए जहां केंद्र तथा प्रदेश सरकार हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। वहीं स्वयंसेवी संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं।