फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पलथी गांव में वैज्ञानिक केसर गुणवता की करेंगे जांच

पलथी गांव में वैज्ञानिक केसर गुणवता की करेंगे जांच

Fri, 19 Apr 2019 11:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
पलथी गांव में वैज्ञानिक केसर गुणवता की करेंगे जांच

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। मई माह के पहले सप्ताह के भीतर केसर पर रिसर्च करने वाले सांगला जिला किन्नौर के वैज्ञानिक बिलासपुर के पलथी गांव पहुुंच रहे हैं। यह वैज्ञानिक औहर पंचायत के पलथी गांव के किसान जगत पाल द्वारा लगाए गए अमेरिकन केसर की गुणवत्ता की जांच करेंगे।
तीन सदस्यीय टीम में पहुंच रहे वैज्ञानिक पहली बार गर्म जलवायु में पैदा हुए केसर देखेंगे। अगर केसर की गुणवत्ता सही रही तो सरकारी दामों के अनुसार 1 लाख 80 हजार प्रति किलो के हिसाब से इसे बेचा जाएगा। टीम अभी तक अमेरिकन केसर पर रिसर्च कर रही है और केसर की गुणवत्ता पर अपनी जांच पड़ताल कर रही है। जांच पड़ताल पूरी होने पर तुरंत टीम अपने मानकों के साथ बिलासपुर पहुंच जाएगी। खबर की पुष्टि सुरेंद्र शर्मा केसर रिसर्च वैज्ञानिक सांगला (किन्नौर) ने की।
विज्ञापन

बता दें कि ‘अमर उजाला’ द्वारा 15 अप्रैल को प्रथम पृष्ठ पर चालीस डिग्री तापमान वाले बिलासपुर में ही उगा दिया केसर खबर को प्रमुखता से उठाया था। खबर छपने के बाद केसर पर रिसर्च कर रहे वैज्ञानिकों ने संज्ञान लेते हुए जल्द बिलासपुर आने की कार्ययोजना तैयार की और मई माह के पहले सप्ताह बिलासपुर आने का निर्णय भी ले लिया। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर पलथी गांव के जगत ने बेटे अनिल शर्मा और अंकुश के सहयोग से तीन बीघा जमीन पर केसर के पौधे तैयार किए हैं। अब इनमें केसर की पत्तियां आने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान जगत पाल ने बताया कि उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से राजस्थान के एक एजेंट से केसर के तीन तरह के बीज मंगवाए। बीज कश्मीर, राजस्थान और अमेरिकन केसर के थे। कश्मीरी और राजस्थानी केसर के पौधे तो उग आए, लेकिन उनकी जड़ों में फंगस लग गया। इससे सारी फसल खराब हो गई।
इसके बाद उन्होंने अमेरिकन केसर के बीज लगाए और इसकी पूरी देखभाल इंटरनेट से जानकारी जुटाकर की। अब अमेरिकन केसर की फसल तैयार हो गई। केसर के फूल निकलना शुरू हो गए हैं। 20 दिन बाद सारे फूल निकालकर राजस्थान की एक निजी लैब में भेजेंगे। अगर सैंपल सही रहे तो 1 लाख प्रति किलो की दर से राजस्थान की निजी कंपनी इसकी कीमत देगी।

इनसेट...
मई महीने में बिलासपुर आएगी टीम
मई माह के पहले सप्ताह टीम बिलासपुर आ रही है। अमेरिकन केसर की गुणवत्ता जांच की जाएगी। अगर गुणवत्ता सही रही तो 1 लाख 80 हजार के सरकारी दामों में अमेरिकन केसर बेचा बिकेगा।
...सुरेंद्र शर्मा, केसर रिसर्च वैज्ञानिक सांगला (किन्नौर)
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed