फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सेमीफाइनल मुकाबले में रमन गागट रहे मैन ऑफ दी मैच

सेमीफाइनल मुकाबले में रमन गागट रहे मैन ऑफ दी मैच

Sun, 31 Mar 2019 10:47 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sun, 31 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
सेमीफाइनल मुकाबले में रमन गागट रहे मैन ऑफ दी मैच
cricket shimla
सेमीफाइनल मुकाबले में रमन गागट रहे मैन ऑफ दी मैच
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में चल रही जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए जिसमें बिलासपुर नगर से संबंध रखने वाली दोनों टीमों ने अपने विरोधियों को धूल चटाकर फाइनल में जगह पक्की की।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच दो अप्रैल को खेला जाएगा। क्रिकेट एसोसिएशन बिलासपुर के प्रतिनिधि मनोहर ठाकुर ने बताया कि रविवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला बिलासपुर ब्लास्टर और बूम शिवा के मध्य खेला गया। बीस ओवरों के इस मैच में बिलासपुर ब्लास्टर ने 6 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए। इसमें अभय ने 32, जावेद 30, बिलाल ने 21 रनों का योगदान दिया। बूम शिवा की ओर से नीरज ने तीन विकेट लिए, जबकि मनीष और मनु ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बूम शिवा ने बीस ओवरों में 8 विकेट खोकर पर 91 रन पर बनाए जिसमें सचिन ने 26 व सुभाष ने 12 रन बनाए। बिलासपुर ब्लास्टर की ओर से रमन गागट ने एक, वीनेंद्र डोगरा ने दो और नीतिश ने दो, रोहित ने एक विकेट हासिल की। रमन गागट को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

जबकि शाम के सत्र में दूसरा सेमीफाइनल मैच एमसीसी इलेवन और प्रिंस इलेवन बिलासपुर के मध्य खेला गया। एमसीसी पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवरों में 8 विकेट पर 131 रन बनाए जिसमें कुलदीप ने 31, राहुल ने 33, रिंकु ने 15 रन बनाए। प्रिंस इलेवन की ओर से आर्यव्रत ने दो, मनोज ने 3 विकेट हासिल किए। प्रिंस इलेवन ने लक्ष्य को 17.4 ओवरों में चार विकेट गंवा कर पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंस इलेवन की ओर से आर्यव्रत ने 60 रन और अखिलेश जस्सल ने 50 रन बनाए। अर्नव ने दो जगत ने एक और कुलदीप ने एक विकेट हासिल किया। मनोहर ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच दो अप्रैल को बिलासपुर ब्लास्टर और प्रिंस इलेवन के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed