फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जर्जर भवन कभी भी बन सकता है हादसे का बड़ा कारण

जर्जर भवन कभी भी बन सकता है हादसे का बड़ा कारण

Tue, 12 Mar 2019 10:47 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
जर्जर भवन कभी भी बन सकता है हादसे का बड़ा कारण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। एचआरटीसी बिलासपुर के कार्यालय में करीब 150 कर्मचारी अपनी जान पर खेल कर ड्यूटी देने को मजबूर हैं। हालत ऐसी है कि यहां कभी भी कोई हादसा हो सकता है जिसमें कर्मचारियों की जान भी जा सकती है क्योंकि भवन की जर्जर हालत में है। इस कारण कहीं प्लास्टर गिर रहा है तो कहीं दीवार।
हालांकि गत वर्ष सरकार बनने के बाद परिवहन मंत्री गोबिंद ठाकुर ने मौके पर निरीक्षण कर इसके सुधार के आदेश दिए थे लेकिन आदेश के बाद भी कोई कदम नहीं उठाए गए। शायद सरकार किसी हादसे के इंतजार में होगी। इसके अलावा भवन की हालत ऐसी बनी है कि हल्की सी बारिश के बाद पूरा भवन पानी से भर जाता है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एचआरटीसी के बिलासपुर के कार्यालय का निर्माण 60 के दशक में हुआ है लेकिन अब इस भवन की हालत दयनीय बनी हुई है। वर्तमान में उक्त कार्यालय में 150 से अधिक कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जबकि 100 से 150 लोगों का यहां रोज का आना जाना रहता है लेकिन इसके बाद भी सरकारी अमला कुछ करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त कार्यालय में जहां आरएम बिलासपुर बैठते हैं वहीं अन्य स्टाफ, वर्कशॉप स्टाफ भी इसी ऑफिस में कार्य करते हैं। जबकि अपनी मांगों को लेकर चालक, परिचालक, बसों की बुकिंग के लिए आम लोगों का भी यहां आना जाना रहता है। नाम न छापने की शर्त पर एक कुछ कर्मचारियों ने बताया कि यहां हर वक्त जान जाने का खतरा बना रहता है।

इस संबंध में एचआरटीसी के चीफ जरनल मेजर हेमेंद्र गुप्ता ने बताया इस संबंध में आरएम बिलासपुर से बात की जाएगी। कहा कि जो भी समस्या होगी उसका जल्द समाधान कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed