फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   खादी बोर्ड की तर्ज पर बिलासपुर में बनेंगे व्यास प्योर के शो रूम

खादी बोर्ड की तर्ज पर बिलासपुर में बनेंगे व्यास प्योर के शो रूम

Mon, 05 Nov 2018 11:09 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खादी बोर्ड की तर्ज पर बिलासपुर में बनेंगे व्यास प्योर के शो रूम

विज्ञापन
खादी बोर्ड की तर्ज पर बिलासपुर में बनेंगे व्यास प्योर के शो रूम
प्रारंभिक चरण में जिला में खोले जाएंगे चार काउंटर
प्रयोग सफल रहा तो अन्य जिलों में भी काउंटर खोले जाएंगे
बिलासपुर शहर में बनेगा व्यास प्योर का सबसे बड़ा शो रूम
शुभम राही
बिलासपुर। खादी बोर्ड की तर्ज पर अब बिलासपुर जिला में व्यास प्योर के नाम से चार बड़े काउंटर खुलने जा रहे हैं। पहले चरण में अभी सिर्फ घुमारवीं में काउंटर खोला गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही जिला में चार और काउंटर खोले जाएंगे जिनका सबसे बड़ा हब्ब बिलासपुर शहर में होगा। इन काउंटरों में स्वयं महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह द्वारा खुद बनाए गए सामानों को बेचा जाएगा। इस हैंडलूम श्रेणी में पर्देे, ड्रेस, पिल्लो कवर, टेडीबियर व डेकोरेशन मैैटेरियल इत्यादि वस्तुएं शामिल रहेंगी।
जबकि खाद्य सामानों में अचार, चटनी, पापड़, सेवइयां, दलिया, सीरा, बड़ियां, ब्रांस व रोज स्क्वैश, पॉपकार्न और नमकीन इत्यादि के अतिरिक्त हर्बल उत्पादों में हल्दी, अदरक पाउडर, हरड़, बेहड़ा तथा आमला आदि वस्तुओं को शामिल किया गया है। इस खबर की पुष्टि डीआरडीए अधिकारी संजीत कुमार ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घुमारवीं मेें इस शो रूम को खोल दिया गया है और वहां कार्य चला हुआ है। जल्द ही अब स्वारघाट, नयना देवी, बरठीं और बिलासपुर में इसके काउंटर खोले जा रहे हैं ताकि इन वस्तुओं का कार्य और बढ़ सके। उन्होंने बताया कि कार्य बढ़िया रहा तो इसे अन्य जिलों में भी शुरू किया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामान को एक उचित मार्केट मिलेगी तो वहीं, इनकी आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट....
व्यास प्योर नाम से बिलासपुर शहर में बहुत बड़ा हब्ब खोला जाएगा। इसके साथ ही बरठीं, नयना देवी, स्वारघाट में भी काउंटर खोले जाएंगे। घुमारवीं में इस कार्य को शुरू कर दिया है।
-संजीत कुमार, डीआरडीए अधिकारी बिलासपुर
--------
....शुभम राही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed