{"_id":"5bdddf41bdec220a7e0f81d8","slug":"51541267265-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप पार्ट ी के राज्य संयोजक निक्का राम का बिलासपुर में भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप पार्ट ी के राज्य संयोजक निक्का राम का बिलासपुर में भव्य स्वागत
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस और भाजपा भ्रष्टाचार में डूबे : पटियाल
‘आप’ पार्टी के राज्य संयोजक निक्का राम पटियाल का बिलासपुर में भव्य स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। नगर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शनिवार को आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त राज्य संयोजक निक्का राम पटियाल का भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली से आ रहे निक्का राम के इंतजार में सुबह से लोग मंदिर परिसर में जुटना शुरू हो गए थे। राज्य के नए संयोजक के बिलासपुर पहुंचने पर उनका आम आदमी पार्टी के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष निक्का राम पटियाल ने कहा कि प्रदेश में आम आम आदमी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा ने प्रदेश को भारी भरकम कर्ज में डूबो दिया है। भ्रष्टाचार में डूबे ये दोनों राजनीतिक दल हर बार जनता को मूर्ख इसलिए बनाने में सफल हो जाते हैं कि इनके अलावा प्रदेश में कोई विकल्प नहीं बचता है लेकिन अब प्रदेश को सुशासन और ईमानदार सरकार देने के लिए आम आदमी पार्टी बेहतर विकल्प है।
उन्होंने कहा कि आगामी लोक सभा चुनावों में हिमाचल में आम आदमी पार्टी चारों सीटों पर न सिर्फ अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी बल्कि विजयी पताका फहराएगी। निक्का राम पटियाल ने कहा कि वे शीघ्र ही प्रदेश का दौरा करेंगे तथा कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार करेंगे। बिलासपुर में उनके साथ सह संयोजक, पुर्नेंद्र मोहन कश्यप, अनूप केसरी, सुरेश, निर्मल शर्मा, सुरजीत, भगवंत, भारत ठाकुर, अमर सिंह चौधरी, टीपी पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
.........................................................