फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   आजम अपनी सेहत का ठीक से रखें ख्याल -औलख

आजम अपनी सेहत का ठीक से रखें ख्याल -औलख

Sat, 03 Nov 2018 01:02 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
आजम अपनी सेहत का ठीक से रखें ख्याल -औलख
आजम अपनी सेहत का ठीक से रखें ख्याल -औलख
विज्ञापन

बिलासपुर। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा है कि पूर्व मंत्री कोसी नदी में धरने के दौरान जब गिरने से बाल-बाल बचे तो नदी में पानी छोडने का आरोप उनकी सरकार पर लगा दिया और अगर सीढ़ी पर बैठकर भाषण देने के दौरान सीढ़ी में कुछ हो जाता तो फिर उनके ऊपर आरोप आता। उन्होंने कहा कि भाजपा के विकास कार्य तो अब दिखना शुरु हुए हैं, इसलिए पूर्व मंत्री अपनी सेहत का ख्याल रखें।

राज्यमंत्री शुक्रवार को अशोकनगर उर्फ बंगाली कालोनी उर्फ मानपुरओझा गांव में पेयजल योजना के तहत ओवरहेड टैंक के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को विरोधी पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उन्होंने लालपुर की कोसी नदी में धरना दिया तो वी गिरने से बाल-बाल बचे तो उन्होंने नदी में छुड़वाने का आरोप उनकी सरकार पर लगाया था और जब वह सीढ़ी पर बैठकर भाषण दे रहे थे, अगर सीढ़ी को कुछ हो जाता तो फिर वह अपनी गलती का ठींकरा उनकी सरकार पर थोपते। उन्होंने सलाह दी कि वह अपनी सेहत का ख्याल रखेें। उन्होंने कहा भाजपा सरकार लगातार पूरे प्रदेश में ही नहीं, बलिक पूरे देश में बिना भेदभाव के विकास कार्य करा रही है। उनका विधानसभा क्षेत्र में चारों तरफ विकास की आंधी से शुरु हो चुकी है। हर अधूरे कार्य को वह पूरे कराने में लगे हैं। उनका मकसद क्षेत्र का विकास कराना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जर्जर सड़कों को वह शीघ्र ही बनबा कर क्षेत्र के लोगों की दिक्कत को दूर करेंगे। इससे पहले उनका प्रयास लोगों को स्वच्छ जल देकर उन्हें बीमारी मुक्त करना था। उन्होंने करीब ढाई लाख रुपये की लागत से मानुपरओझा गांव में पेयजल योजना के तहत ओवरहैड टैंक का जो निर्माण हो रहा है। इससे हर व्यक्ति को करीब चार फिट गहरा स्वच्छ पानी पीने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह जब जब जिले में रहेंगे और हर रोज ही नई परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्वघाटन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह किसी पर कोई अहसान नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को पत्र वितरित किए तथा कहा कि सभी अधिकाी प्रदेश व केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं को हर पात्र तक पहुंचाएं, ताकि पात्रों को उनका हक मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास पहिया अभी और तेज होगा। इससे पूर्व राज्यमंत्री ने पूजन के स.ाथ ही टैंक का शिलान्यास किया। इस मौके पर एसडीएम डीएस गुप्ता, ग्राम प्रधान पूर्णिमा राय, मधुब्रत राय, क्रय बिक्रय चेयरमैन रविंद्र यादव रवि, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रमोद कुमार जौहरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलबंत सिंह औलख, संतोख सिंह खैहरा, विवेक अग्रवाल, प्रकाश राय, रविंद्र सिकदार, मेहर सिंह देयोल,राजेंद्र सिंह औलख, सुखदेव सिंह औलख,जसपाल सिंह,श्यामल मिर्धा, दीपांकर बैरागी, प्रकाश मंडल आदि ने भाग लिया। संचालन श्यामल मिर्धा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed