फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   खराब फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग

खराब फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग

Sun, 02 Sep 2018 12:35 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खराब फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग
बिलासपुर। भाकियू अंबावत्ता की पंचायत शनिवार को नगर कार्यालय पर हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी ने कहा कि बारिश व बाढ़ के पानी से तमाम किसानों की फसलें खराब हो गई हैं। प्रशासन खराब फसलों की जांच कर किसानों को शीघ्र ही मुआवजा दे। उन्होंने खनन का पट्टा किसानों को देने व बिजली विभाग द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। पंचायत में अयाज अहमद, जुनैद पाशा, बलजीत सिंह, जसबीर सिंह, भोलानाथ, भूपराम, दिलीप सिंह, भूरा, हरदीप सिंह, जमुना प्रसाद, रामचरन, देवीदास आदि ने भाग लिया। वहीं, भाकियू की पंचायत ग्राम टांडा हुरमतनगर में अफजाल राणा के आवास पर हुई। पंचायत में तहसील अध्यक्ष इरफान हसन ने कहा कि पुलिस किसानों का उत्पीडन कर रही है। थानों में किसानों की नहीं सुनीं जा रही है। राजस्वकर्मी भी किसानों का शेाषण कर रहे हैं। उन्होंने बिजली अव्यवस्था पर भी चिंता जताई और आंदोलन छेडने की चेतावनी दी। पंचायत में बसीम अली, गुलवेज मियां, अमीन अहमद, इमरान अली, बाबूराम, दिलबाग सिंह, नदीम अली आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed