फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   वेतन न मिलने पर मजदूरों ने दी आत्मदाह की चेतावनी

वेतन न मिलने पर मजदूरों ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Fri, 31 Aug 2018 08:36 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
वेतन न मिलने पर मजदूरों ने दी आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
वेतन न मिलने पर मजदूरों ने दी आत्मदाह की चेतावनी
सीवरेज ट्रीटमेंट यूनियन ने दिया दस सितंबर तक का समय
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट वर्कर्स यूनियन (सीटू) ने नयनादेवी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में काम कर रहे मजदूरों को पिछले पांच महीने से वेतन का भुगतान नहीं किए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। निर्णय लिया है कि अगर 10 सितंबर तक मजदूरों के पांच महीनों और इसके अलावा पिछले बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया तो 10 सितंबर को मजदूर बिलासपुर जिलाधीश कार्यालय के बाहर सामूहिक आत्मदाह करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की होगी।

यूनियन ने आरोप लगाया कि आईपीएच विभाग के अधिकारियों के नकारात्मक और गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण मजदूर भूखे मरने को मजबूर हैं। लगभग 25 वर्ष पुराने इस ट्रीटमेंट प्लांट में मजदूरों से अमानवीय परिस्थितियों में बिना वेतन के सीवरेज का काम करवाया जा रहा है। प्लांट में ठेके के आधार पर 13 मजदूरों की बजाए सिर्फ 9 मजदूर रखकर पूरा काम करवाया जा रहा है। मजदूरों ने प्लांट की दयनीय स्थिति और वेतन भुगतान न होने बारे 13 जुलाई को जिला को भी शिकायत पत्र दिया था, लेकिन आज तक मजदूरों की खैर लेने वाला कोई नहीं है। जबकि विभागीय अधिकारी वेतन भुगतान के बारे में आनाकानी करते हैं और अधिकारी प्लांट तक जाना भी अपनी शान के खिलाफ समझते हैं।
विज्ञापन

-------------------
....खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed