{"_id":"5b8410a042c79246664227cd","slug":"51535381664-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने किया अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रियंका नेगी का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने किया अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रियंका नेगी का स्वागत
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर इकाई ने सोमवार को एशियन गेम्स महिला कबड्डी में सिल्वर मेडल हासिल करने पर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी का स्वागत और अभिनंदन किया। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री तिलक ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रियंका नेगी ने संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को आज के समय में खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अनेक अवसर हैं और उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। आज के समय में बेटियां भी आगे आकर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।
इस अवसर पर बिलासपुर जिला संगठन मंत्री तिलक ठाकुर ने कहा कि प्रियंका नेगी अभी तक पांच गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं। सभी युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर हर क्षेत्र में मेहनत करके देश व प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए। विद्यार्थी परिषद समय-समय पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करती रहती है जिससे युवाओं को प्रेरणा मिलती रहे। युवाओं को आज के समय में नशे से दूर रहकर पढ़ाई तथा खेलों की ओर ध्यान देना चाहिए जिससे उनका शारीरिक व मानसिक विकास हो।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवांश वर्मा, इकाई उपाध्यक्ष सौरभ गौतम, देवेंद्र, अजय, प्रशांत, पंकज, कालिया, नैना, शालिनी, राहुल, सौरभ, प्रिंस, अंकित कार्यकर्ता मौजूद रहे।