{"_id":"5b816f7f42c792466f4a17e9","slug":"51535209343-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफेदे के पेड़ को लेकर एसडीएम से मिले ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफेदे के पेड़ को लेकर एसडीएम से मिले ग्रामीण
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद के अंबेडकर वार्ड-तीन में रिहायशी मकानों के साथ सफेदे का पेड़ परेशानी का सबब बना हुआ है। इस बाबत ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद पार्षद रीता बंसल की अध्यक्षता में उपमंडल दंडाधिकारी घुमारवीं से मिला।
इस दौरान इंद्र राम, फुलां देवी, कश्मीरी देवी, ज्ञानी देवी, अंजली देवी, प्रेमलाल, वीना देवी, निशांत कुमार व अनिल कुमार ने एसडीएम को बताया कि रिहायशी मकानों के साथ एक बड़ा सफेदे का पेड़ है जो कभी भी गिर सकता है। इसके गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। इस बारे पहले भी कई बार विभाग को अवगत करवा चुके हैं, जिस पर आज तक कोई भी अमल नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने उपमंडल दंडाधिकारी से अनुरोध किया है कि इस पेड़ को जल्दी से कटवाया जाए ताकि इन परिवरों को बड़े हादसे से बचाया जाए।
उधर एसडीएम घुमारवीं शशिपाल ने आश्वासन दिया हैं कि संबंधित विभाग को इस बारे में अवगत करवा दिया जाएगा और जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।