{"_id":"5b6861204f1c1b9b3e8b586e","slug":"51533567264-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से लोगों के घरों को बना खतरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से लोगों के घरों को बना खतरा
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
rain
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट(बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट के दूरदराज ग्राम पंचायत लेहड़ी के तीन परिवार बारिश में डर के साये में जीवन यापन कर रहे हैं। भारी बरसात के कारण दुलहेत गांव के निवासी हरि राम व इसके दो बेटों सुरेंद्र और जीत राम के रिहायशी मकानों को साथ लगती खड्ड से खतरा बना है। इसके अलावा ज्योति पुत्र नत्थू राम के मकान व जमीन को भी नुकसान पहुंचा है।
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त लोगों के मकान पंजाब से सटे हुए हैं। हरिराम निवासी दुलहेत तहसील नयनादेवी ने बताया कि उनका घर दुलहेत में गुल्लरवाला सिद्ध खड्ड के किनारे बना है। उनके घर की तरफ को पीछे से तीन नालों मंडोला, खबड़ा व थाना का पानी साथ लगती खड्ड गुल्लरवाला में मिलता है। इस कारण उफनती खड्ड ने अब बरसात के समय भयंकर रूप धारण कर लिया है जिस कारण खड्ड के पानी ने उनके घरों की नींव को भी खोखला कर दिया है। इसके साथ ही उनकी जमीन में भी भारी बारिश के कारण मक्की की फसल तबाह हो रही है।
बताया कि बरसात के दौरान इस खड्ड में गत एक महीने से बहुत ज्यादा पानी आ रहा है, जिस कारण इस खड्ड के कारण उनकी जमीन व रिहायशी मकान को बहुत नुकसान पहुंचा है। बताया कि 2 व 10 जुलाई को भारी बरसात के कारण मकान व जमीन को लगाई गई सुरक्षा दीवार को बहुत नुकसान पहुंचा है। लिखित रूप से उपायुक्त बिलासपुर को शिकायत की थी लेकिन उपरोक्त शिकायत पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब रही सही कसर 3 अगस्त को पूरी हो गई। वहीं खड्ड में भारी मात्रा में पानी आ गया है जो जमीन में लगाए गए डंगे को बहा कर ले गया है। साथ ही पीने वाली व सिंचाई की पाइपलाइन को भी बहाकर ले गया है। अभी हाल ही में एसडीएम स्वारघाट व तहसीलदार को भी मौका करने का आग्रह किया है लेकिन अभी तक कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है।