{"_id":"5b5f26db4f1c1bac7d8b5763","slug":"51532962523-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडूता लोनिवि को बारिश से 20 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडूता लोनिवि को बारिश से 20 लाख का नुकसान
Updated Mon, 30 Jul 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झंडूता लोनिवि को बारिश से 20 लाख का नुकसान
क्षेत्र की ज्यादातर सड़कें बारिश से गड्ढों में हुई तबदील
अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता (बिलासपुर)। बीते दिनों क्षेत्र में हुई भारी बारिश से जहां लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा वहीं भारी बारिश के कारण झंडूता क्षेत्र की सड़कों को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है। सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे पड़ने से वाहनों को भी नुकसान हो रहा है। इसके अलावा कई जगहों पर डंगे और ल्हासे गिरने से भी सड़कों पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। भारी बारिश के कारण लोक निर्माण विभाग उपमंडल बरठीं के अंतर्गत आने वाली सड़कों को 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
हालांकि विभाग ने हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाकर विभागीय अधिकारियों को भेज दी है लेकिन जब तक सड़कों पर पड़े गड्ढों की मरम्मत और डंगों का निर्माण कार्य नहीं हो जाता तब तक वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
लोक निर्माण विभाग उपमंडल बरठीं के अंतर्गत सड़कों की लंबाई करीब 250 किलोमीटर है जिसमें भगेड़-झंडूता-चौंता सड़क, घुमारवीं, बरठीं, तलाई, सेर तगड़ी सुन्हानी, बरोहा, नखलेहड़ा, दाड़ीबाड़ी, समोह, गेहड़वीं, थुरान, दाड़ीबाड़ी कोहिना आदि सड़कों पर भारी बारिश का कहर बरपा है। विभाग ने सड़कों को हुए नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तैयार कर विभागीय अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग उपमंडल बरठीं के सहायक अभियंता प्रवीण वर्मा के अनुसार बीते दिनों हुई भारी बारिश से बरठीं उपमंडल के अंतर्गत आने वाली सड़कों को 20 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। विभाग ने नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट बनाकर विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
-------------
...सुभाष कपिल...खेमराज शर्मा।