फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   25 राज्यों की टीमें एकत्रित होगी बड्डू साहिब विश्वविद्यालय

25 राज्यों की टीमें एकत्रित होगी बड्डू साहिब विश्वविद्यालय

Sun, 29 Jul 2018 08:52 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
25 राज्यों की टीमें एकत्रित होगी बड्डू साहिब विश्वविद्यालय
नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता पर बैठक में तैयारियों पर चर्चा
विज्ञापन

- 25 राज्यों की टीमें हिस्सा लेने आएंगी बड़ू साहिब विश्वविद्यालय

अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। 41वीं कनिष्ठ महिला अंडर-20 हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रदेश हैंडबॉल संघ की तकनीकी समिति सदस्यों की बैठक की गई। सिरमौर के बड़ू साहिब में स्थित इंटरनल यूनिवर्सिटी में 17 से 22 सितंबर तक प्रस्तावित आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बिलासपुर के बिजली बोर्ड विश्राम गृह में बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश महासचिव नंद किशोर शर्मा ने की।

किशोर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ व इटरनल यूनिवर्सिटी प्रबंधन का यह प्रयास है मील का पत्थर साबित होगा। देश की 15 राज्यों की टीमों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर दी है। लगभग 25 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। नंद किशोर ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए इटरनल यूनिवर्सिटी के प्रबंधन द्वारा तैयारियों का आगाज कर दिया गया है। सफल आयोजन करवाने के लिए समिति सदस्यों ने बैठक में 1 लाख 25 हजार रुपये का फंड एकत्रित किया। नंद किशोर ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली प्रदेश की हैंडबॉल खिलाडिय़ों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉक्टर राज कुमार, आशीष ढिल्लो, वीरेंद्र शर्मा, मुख्य सलाहकार जीएल नड्डा, तकनीकी समिति के संयोजक जगदीश कौंडल, मीडिया इंचार्ज कर्ण चंदेल, संयुक्त सचिव संजय कौशल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज ठाकुर, वीरेंद्र, रफीक, सुनील कुमार, अंशुल, रवि शर्मा, राकेश भारद्वाज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed